ईरान-इजरायल जंग के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार, पेट्रोल, डीजल और LPG की सप्लाई पर सरकार का बड़ा अपडेट

मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण वैश्विक तेल संकट की आशंका बढ़ गई है. भारत सरकार ने सुरक्षा के लिए 'प्लान-बी' लागू किया है. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक है. सरकार ने लोगों से घबराहट में खरीदारी न करने की अपील की है.

india plan b
india plan b

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Hormuz Strait crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपनी कमर कस ली है. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट गहराने का डर पैदा कर दिया है, जिसे देखते हुए भारत सरकार ने अपना 'प्लान-बी' एक्टिव कर दिया है.

Read more!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट पर खतरा बढ़ने से वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका है. 22 देशों ने मिलकर ईरान से अपील की है कि वह हमले रोके और समुद्री रास्ता खुला रखे.

पैनिक बाइंग रोकने की अपील

युद्ध की खबरों के बीच कई जगहों पर रसोई गैस की 'पैनिक बाइंग' देखी गई थी. सरकार ने साफ किया है कि सप्लाई चेन पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों को डरकर एक्स्ट्रा बुकिंग करने की जरूरत नहीं है. तेल वितरण कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आपूर्ति सुचारू रखें. साथ ही, कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई में भी प्राथमिकता तय कर दी गई है ताकि अस्पतालों और होटलों जैसे जरूरी संस्थानों को दिक्कत न हो.

शिपिंग और रूट्स पर पैनी नजर

होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया का एक बड़ा तेल व्यापार होता है, वहां भारतीय जहाजों की सुरक्षा के लिए 24x7 कंट्रोल रूम बनाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद क्षेत्रीय नेताओं से बात कर समुद्री व्यापारिक मार्ग खुले रखने की जरूरत पर जोर दिया है. 

    follow google news