हूतियों और सऊदी अरब के बीच तनाव के बीच इंडिगो ने सऊदी जाने वाली अपनी उड़ानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. एयरलाइन ने सुरक्षा कारणों से सऊदी अरब के चार शहरों के लिए आने-जाने वाली उड़ानें अलग-अलग तारीखों तक रद्द कर दी हैं. रियाद की फ्लाइट्स 31 अक्टूबर 2026 तक बंद रहेंगी. वहीं, जेद्दा, दम्मम और मदीना की उड़ानें 27 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी.
ADVERTISEMENT
इंडिगो ने कहा है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. एयरलाइन हालात पर लगातार नजर रख रही है. इसके लिए संबंधित अधिकारियों से भी बातचीत की जा रही है. स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही उड़ानों को लेकर आगे का फैसला लिया जाएगा.
चार शहरों की फ्लाइट्स अलग-अलग तारीख तक रद्द
इंडिगो ने अपनी एडवाइजरी में बताया कि सुरक्षा की बदलती स्थिति को देखते हुए पूरी सावधानी के साथ यह फैसला लिया गया है. कंपनी ने सऊदी अरब के चार शहरों के लिए उड़ानें रद्द करने की जानकारी दी है.
- रियाद: आने-जाने वाली उड़ानें 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द.
- जेद्दा: आने-जाने वाली उड़ानें 27 अक्टूबर 2026 तक रद्द.
- दम्मम: आने-जाने वाली उड़ानें 27 अक्टूबर 2026 तक रद्द.
- मदीना: आने-जाने वाली उड़ानें 27 अक्टूबर 2026 तक रद्द.
इस फैसले का असर उन यात्रियों पर पड़ेगा, जिन्होंने इन शहरों के लिए टिकट बुक कराए हैं. इंडिगो का कहना है कि प्रभावित यात्रियों को बुकिंग के समय जरूरी जानकारी दी जा रही है.
यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह
इंडिगो ने यात्रियों से कहा है कि वे अपनी यात्रा पर निकलने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट पर जाकर फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें. मौजूदा हालात के कारण यात्रा की योजनाओं में बदलाव हो सकता है. एयरलाइन ने यात्रियों को हुई परेशानी और अनिश्चितता के लिए खेद जताया है. साथ ही, उनके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है.
सऊदी अरब में फंसे भारतीयों की वापसी जारी
एक तरफ इंडिगो ने उड़ानें रद्द की हैं, तो दूसरी तरफ सऊदी अरब में फंसे भारतीयों को वापस लाने की कोशिशें जारी हैं. केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि उमरा करने गए भारतीय जायरीन सुरक्षित भारत लौट रहे हैं. अब तक 10 हजार से ज्यादा अन्य उमरा जायरीन भी भारत आ चुके हैं. बाकी लोगों की वापसी में भी मदद की जा रही है.
किरेन रिजिजू के मुताबिक, रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में 24 घंटे कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने वहां फंसे भारतीयों की मदद के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए हैं.
सऊदी अरब में फंसे भारतीय इन नंबरों पर करें संपर्क
अगर कोई भारतीय सऊदी अरब में फंसा है या उसे मदद की जरूरत है, तो वह संबंधित भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क कर सकता है.
भारतीय दूतावास, रियाद
- फोन: +966-554412016
- फोन: +966-542126784
- टोल-फ्री नंबर: 8002471234 (केवल सऊदी अरब के भीतर से)
- WhatsApp: +966-536216082 (केवल मैसेज)
भारतीय वाणिज्य दूतावास, जेद्दा
- फोन: +966-12-2614093
- फोन: +966-556122301
- WhatsApp: +966-536209704 (केवल मैसेज)
ADVERTISEMENT


