Petrol Diesel Milk Price Hike:पिछले रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से 7 बड़ी अपील की थी, जिसमें पेट्रोल-डीजल के कम उपयोग से लेकर सोना ना खरीदने तक की बात शामिल थी. पीएम के अपील के कुछ ही दिन बाद अचानक चीजें महंगी होने लगी. अगर बात पिछले 48 घंटों की करें तो जनता पर महंगाई का चौतरफा अटैक हुआ है, जिसमें सोना-चांदी से लेकर CNG तक शामिल है. अचानक महंगी हो रही चीजों से जनता अब परेशान होने लगी है. आइए विस्तार से जानते है महंगाई के इस चौतरफे अटैक की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
सोना-चांदी की कीमतों में उछाल
रविवार 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक मंच से अपील की थी कि विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए आप लोग एक साल तक सोना नहीं खरीदे. इसी बात को उन्होंने अगले 24 घंटे में दोहराया. इसके बाद ही सरकार की ओर से अचानक सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गई और फिर MCX एक्सचेंज से लेकर घरेलू मार्केट तक सोने-चांदी के कीमतों में भारी उछाल आया. जानकारी के मुताबिक इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने की खबर आते ही सोना 11,000 रुपए तो चांदी 22,000 रुपए तक महंगी हो गई थी.
दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी
सोने-चांदी के बाद महंगाई का दूसरा बम तब फटा जब दूध के दामों में बढ़ोत्तरी हुई. अमूल से लेकर मदर डेयरी ने अपने पैकेज्ड दूध के दामों में इजाफा किया जिससे की जनता को झटका लगा. अमूल ने 13 मई की शाम में दूध में प्रति लीटर 2 रुपए बढ़ाने का ऐलान किया, जिसके तुरंत बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए. 14 मई से नए कीमतें लागू की गई.
पेट्रोल-डीजल हुए महंगे
लोग दूध की महंगाई को मान ही रहे थे की महंगाई का तीसरा अटैक आया, जिसमें पेट्रोल-डीजल के दाम ही बढ़ गए. आज यानी 15 मई को सुबह-सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव में 3 रुपए बढ़ोत्तरी का ऐलान कर दिया है. इसके बाद अब दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए लीटर तो कोलकाता में यह 108.74 रुपए हो गया है.(यहां पढ़ें पूरी खबर)
CNG के दाम में इजाफा
पेट्रोल-डीजल के बाद महंगाई का चौथा बम CNG के दामों में इजाफा होकर फूटा है. जो लोग CNG गाड़ी यूज कर रहे थे, उन्हें लगा की सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही महंगा हुआ है लेकिन पेट्रोल-डीजल में बढ़ोत्तरी के बाद सीएनजी ने तगड़ा झटका दिया है. दिल्ली में CNG के दामों में 2 रुपए का इजाफा किया गया है और नए रेट के मुताबिक यह 79.09 रुपए किलो हो गया है. वहीं मुंबई में पिछले दिन ही CNG 2 रुपए महंगी हुई थी और फिलहाल 84 रुपए किलो के दाम पर मिल रहा है.
ADVERTISEMENT


