इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियों में रहने वाले क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता (रिटायर्ड IPS अधिकारी) शैलेश सिंह एक गंभीर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. भोपाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपने ही घर के कुक (रसोइए) को बंधक बनाने, उसके साथ गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने उनके घरेलू ड्राइवर को भी सह-आरोपी बनाया है. यह पूरी घटना भोपाल के रातीबड़ थाना इलाके के तहत आने वाले मेंदोरी गांव स्थित बंगले की है.
ADVERTISEMENT
सरकारी नौकरी का झांसा और फिर टॉर्चर
31 साल के शिकायतकर्ता विपेंद्र सिंह तोमर मूल रूप से रीवा के रहने वाले हैं. विपेंद्र ने पुलिस को दी अपनी लिखित शिकायत में बताया कि हाल ही में एक परिचित के जरिए उन्हें पूर्व आईपीएस अधिकारी के नील बड़ वाले बंगले पर रसोइए के काम के लिए रखा गया था. उन्हें 15,000 हजार रुपये महीना सैलरी, रहने-खाने की सुविधा और साथ ही भविष्य में सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिया गया था. विपेंद्र का आरोप है कि काम शुरू करने के कुछ ही घंटों के भीतर खाने के स्वाद और क्वालिटी को लेकर उन पर मानसिक दबाव बनाया जाने लगा और उनके साथ गंदी-गंदी गालियां दी गईं.
खुद को कमरे में बंद किया
पीड़ित कुक के मुताबिक, जब उन्होंने घर का ऐसा डरावना माहौल देखा, तो नौकरी छोड़कर वापस रीवा लौटने का फैसला किया. यह सुनते ही आरोपी भड़क गए. विपेंद्र का मोबाइल फोन जबरन छीन लिया गया ताकि वह किसी को मदद के लिए न बुला सके, और उस पर काम करने के लिए दबाव बनाया गया. डरे-सहमे विपेंद्र ने खुद को बचाने के लिए एक कमरे में बंद कर लिया. आरोप है कि इसके बाद पिता-पुत्र और उनके ड्राइवर ने मिलकर कमरे का दरवाजा खोला और विपेंद्र को बेरहमी से पीटा. पुलिस ने जब पीड़ित का मेडिकल टेस्ट कराया, तो उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जो मारपीट की गवाही दे रहे हैं.
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
रातीबड़ थाना पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज कर लिया है. एफआईआर में ये धाराएं शामिल की गई हैं:
- धारा 296(B): गाली-गलौज और अश्लील कृत्य करना.
- धारा 115(2): स्वेच्छा से किसी को चोट पहुंचाना या मारपीट करना.
- धारा 3(5): एक ही मकसद से कई लोगों द्वारा मिलकर वारदात को अंजाम देना (साझा आपराधिक दायित्व).
फिलहाल पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले की गहराई से जांच कर रही है. IPL में पंजाब किंग्स की तरफ से खेल चुके शशांक सिंह और उनके रसूखदार परिवार पर लगे इन आरोपों ने खेल जगत से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक में खलबली मचा दी है.
ये भी पढ़ें: Charchit Chehra: कौन हैं IPS विश्वास नांगरे पाटिल? नागपुर के नए पुलिस कमिश्नर बनते ही क्यों शुरू हुआ 'सफ्रॉ
ADVERTISEMENT


