ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कौन, जो पिता की मौत के बाद संभालेंगे देश का सबसे शक्तिशाली पद

Mojtaba Khamenei Kaun Hai: ईरान में सत्ता का सबसे ताकतवर पद अब नए हाथों में चला गया है.मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है, जो दिवंगत अली खा के बेटे हैं. उनके चयन के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कड़ी चेतावनी दी है.

Mojtaba Khamenei, Iran New Supreme Leader  (फाइल फोटो)
Mojtaba Khamenei, Iran New Supreme Leader (फाइल फोटो)

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Iran New Supreme Leader Mojtaba Khamenei: अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद खली हुए इस पद पर अब सस्पेंस खत्म हो गया है. ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुन गया है. खामेनेई की हत्या के बाद से ही ये पद खाली था. इस पद के लिए 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई का नाम सबसे आगे चल रहा था. हालांकि ईरान की सत्ताधारी विचारधारा में वंशानुगत उत्तराधिकार को ज्यादा पसंद नहीं किया जाता, लेकिन IRGC और अपने पिता के मजबूत पकड़ होने के कारण मोजतबा को ये जिम्मेदारी मिलने में आसनी हो गई. बता दें कि ईरान में सुप्रीम लीडर का पद सबसे शक्तिशाली होता है, क्योंकि इनके पास देश के हर छोटे बड़े मामले में अंतिम फैसला लेने का अधिकार होता है.

Read more!

खामेनेई की मौत के बाद कौन संभाल रहा था कामकाज

आपको बता दें कि खामेनेई के हत्या के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारी तीन लोगों की एक अंतरिम काउंसिल देख रही थी. इस काउंसिल में अंतरिम सुप्रीम लीडर अलीरेजा अराफी, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और चीफ जस्टिस गुलाम-होसैन मोहसेनी-एजेई शामिल थे. अब मोजतबा के चुने जाने के बाद पूरी कमान उनके हाथ में आ जाएगी.

कौन हैं मोजतबा खामेनेई?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोजतबा खामेनेई का जन्म 1969 में मशहद शहर में हुआ था. वो अयातुल्ला अली खामेनेई के छह बच्चों में से एक हैं. मोजतबा सार्वजनिक जीवन में बहुत कम नजर आते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे उनका राजनीतिक और धार्मिक प्रभाव बहुत गहरा रहा है. 1980 के दशक से ही वे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी IRGC के करीब रहे हैं. राजनीतिक मामलों में अपने पिता का प्रतिनिधित्व करने और सरकार की घरेलू और क्षेत्रीय नीतियों को आगे बढ़ाने में शामिल होने के आरोप में अमेरिका ने 2019 में उन पर बैन भा लगाया था.

डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी

अब ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के नाम का ऐलान होने के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए सुप्रीम लीडर को लेकर बयान दिया है. ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान का अगला नेता उनकी मंजूरी के बिना ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगा. ट्रंप मोजतबा को एक कमजोर नेता मानते रहे हैं और उन्होंने आशंका जताई है कि अगर मोजतबा ने अपने पिता की नीतियों को जारी रखा तो अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं.

    follow google news