'अयातुल्ला खामेनेई नहीं रहे...', सुप्रीम लीडर की मौत की खबर लाइव टीवी पर पढ़ते हुए फूट-फूटकर रोया एंकर!

Iran live TV viral video: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है. सरकारी टीवी पर खबर पढ़ते समय एंकर रो पड़ा. सरकार ने 7 दिन की छुट्टी और 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

 Iran live TV viral video
 Iran live TV viral video

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Iran live TV viral video: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनके निधन की खबर ने न केवल ईरान बल्कि पूरे इस्लामिक जगत को हिलाकर रख दिया है. जब ईरान के सरकारी न्यूज चैनल पर इस खबर का ऐलान किया गया, तो वहां का माहौल बेहद गमगीन हो गया.

Read more!

लाइव बुलेटिन में भावुक हुआ एंकर

इस खबर को पढ़ते समय एक न्यूज एंकर अपने जज्बात पर काबू नहीं रख पाया. लाइव प्रसारण के दौरान एंकर की आवाज भारी हो गई और वह कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगा. एंकर ने सुबकते हुए देश को बताया कि उनके सर्वोच्च नेता अब नहीं रहे. इस भावुक पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो देखिए

7 दिन का सार्वजनिक अवकाश, 40 दिन का राष्ट्रीय शोक

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में खामेनेई के साथ उनकी बेटी, दामाद और पोती की भी मृत्यु हो गई है.  ईरानी कैबिनेट ने इस घटना को राष्ट्रीय क्षति बताते हुए पूरे देश में 7 दिन की सार्वजनिक छुट्टी और 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. सरकारी इमारतों पर झंडे झुका दिए गए हैं. मस्जिदों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष प्रार्थनाएं की जा रही हैं.

बढ़ सकता है तनाव, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

खामेनेई की मौत के बाद ईरान में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान की 'रिवोल्यूशनरी गार्ड्स' (IRGC) इस घटना का बड़ा बदला ले सकती है. तेहरान की सड़कों पर सेना तैनात है और दुनिया भर के देशों ने अपने दूतावासों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.

 

 

    follow google news