बसंत ऋतु का आगमन हो चुका है. पेडों से पत्ते झड़ने लगे हैं. मौसम खुशनुमा हो गया है. अब लोग देश और देश के बाहर ट्रिप प्लान करने लगे हैं. यदि आप भी ऐसी कोई प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी के इस नए टूर पैकेज पर एक नजर जरूर डालना चाहिए. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने ''जापान-चेरी ब्लॉसम का मौसम'' लॉन्च कर दिया है. इस विशेष टूर में जापान के प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे टोक्यो, फूजी, क्योटो, ओसाका, हिरोशिमा और मियाजिमा घूमने को मिलेगा. यह टूर 2 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक के लिए होगा. इसके तहत यात्रियों को 10 दिन के विदेशी यात्रा का अद्भुत अनुभव मिल सकेगा.
ADVERTISEMENT
इस यात्रा में यात्रियों को लखनऊ , देहरादून , बरेली , मुरादाबाद ,मथुरा, आगरा से उपयुक्त साधन के जरिए दिल्ली लाया जाएगा. इसके बाद दिल्ली से एयर इंडिया की उड़ान में जापान ले जाया जाएगा. यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल्स में की जाएगी. पैकेज में भारतीय भोजन (8 नाश्ता, 8 लंच और 8 डिनर), ट्रैवल इंश्योरेंस के अलावा अनुभवी गाइड की सुविधा शामिल है.
इस टूर के तहत यात्रियों को उएनो पार्क, लेक कावागुची, योयोगी पार्क में चेरी ब्लॉसम दर्शन, टोक्यो स्काईट्री, माउंट फूजी क्षेत्र, अराशियामा बांस वन, किंकाकु-जी मंदिर, ओसाका कैसल, नारा डियर पार्क, हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क एवं इट्सुकुशिमा श्राइन जैसे विश्व-प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. साथ ही जापान की प्रसिद्ध हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन (शिंकानसेन) यात्रा इस टूर को और भी यादगार बनाएगी.
कितना खर्च करना होगा?
इस अंतर्राष्ट्रीय टूर पैकेज में एक व्यक्ति के लिए पैकेज 419000/, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 356000/, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू 356000/, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू 356000/ बेड सहित होगा. बिना बेड के ये पैकेज 296300/ का होगा.
कैसे करें बुकिंग
इस टूर पैकेज की जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी. उन्होंने बताया कि उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है. साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये 9236367954/8287930922 मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

