Israel attacks Iran: इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, अटैक का वीडियो आया सामने, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच इजरायल ने ईरान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इजरायली रक्षा मंत्री ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी सेना ने ईरान पर हमला किया है. यह कार्रवाई इजरायल की ओर से खुद के बचाव में उठाए गए एक एहतियाती कदम के तौर पर की गई है.

Israel attacks Iran
Israel attacks Iran

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Israel attacks Iran: इजरायल ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है. इसे इजरायल का प्रीवेंटिव अटैक बताया जा रहा है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने शनिवार सुबह इस सैन्य ऑपरेशन की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है. हमले की शुरुआत के साथ ही इजरायली सेना ने अपने नागरिकों के लिए 'प्रोएक्टिव अलर्ट' जारी कर दिया है. पूरे देश में सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया गया है ताकि वे संभावित ईरानी मिसाइल हमलों से बचने के लिए सुरक्षित ठिकानों पर शरण ले सकें.

Read more!

इजरायल के इस अटैक के बाद से ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों से गुंज उठा है. ईरानी मीडिया और स्थानीय चश्मदीदों के मुताबिक राजधानी के मध्य हिस्से में कम से कम तीन विस्फोट सुने गए. हालांकि ईरानी अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर न तो हमले की पुष्टि की है और न ही नुकसान के स्तर की जानकारी दी है.

हमले का वीडियो आया सामने 

परमाणु कार्यक्रम बातचीत पर संकट

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत चल रही है. गुरुवार को जिनेवा में दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई थी. आज यानी शनिवार को ही अगले दौर की बैठक होनी थी. इस बीच सैन्य कार्रवाई ने कूटनीतिक प्रयासों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

हमले से पहले अमेरिका ने उठाया ये कदम 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटनाक्रम से पहले ही ईरान को 'बेहद कठिन' और 'बहुत खतरनाक' देश बताया था. वहीं, बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को ही इजरायल स्थित अपने दूतावास से गैर जरूरी कर्मचारियों को निकालने की मंजूरी दे दी थी. 

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव

पश्चिम एशिया पहले से ही अस्थिर चल रहा है. अब इजरायल के इस कदम से हालात बेकाबू होने का डर सता रहा है. फिलहाल पूरी दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ईरान इस हमले का क्या जवाब देता है.

    follow google news