Israel Iran Conflict: स्कूल-कॉलेज बंद...हाई अलर्ट और इमरजेंसी का ऐलान, इजरायल ने क्यों किया ईरान पर अटैक?

इजरायल ने ईरान पर 'प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक' की है, जिससे तेहरान में कई धमाके हुए हैं. हमले के बाद इजरायल में इमरजेंसी लगा दी गई है और स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. नागरिकों को मिसाइल हमले की चेतावनी देकर सुरक्षित ठिकानों पर रहने को कहा गया है, जिससे युद्ध का खतरा बढ़ गया है.

Israel Iran War
Israel Iran War

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच तनाव अब युद्ध की शक्ल लेता दिख रहा है. इजरायल ने ईरान पर 'प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक' (खतरे को देखते हुए पहले हमला) कर दी है, जिसके बाद ईरान की राजधानी तेहरान धमाकों से दहल गई. जवाब में ईरान के संभावित हमलों को देखते हुए पूरे इजरायल में इमरजेंसी लगा दी गई है और लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर रहने को कहा गया है.

Read more!

ईरान पर अटैक करने में इजराइल का साथ अमेरिका भी दे रहा है, जानकारी सामने आई है कि इस हमले में अमेरिकी नौसेना और वायुसेना शामिल है. इजरायल ने ईरान पर कई मिसाइलें दागी हैं. हमले के बाद राजधानी तेहरान में कई स्थानों इमारतों से धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. इजरायल ने इस ऑपरेशन का नाम शील्ड ऑफ जुडा यानी कि यहूदी की ढाल रखा है. अमेरिका ने कहा है कि उसके हमले अभी ईरान में जारी है. खबर है कि ईरान के कॉम शहर पर भी हमला भी किया गया है

तेहरान में मिसाइल अटैक, दहल उठी राजधानी

ताजा जानकारी के मुताबिक, ईरान की राजधानी तेहरान में एक के बाद एक कई भीषण धमाके सुने गए हैं. ईरानी मीडिया आउटलेट्स ने पुष्टि की है कि यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोमहूरी जैसे रिहायशी इलाकों में मिसाइलें गिरी हैं. हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक जान-माल के नुकसान का कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है, लेकिन शहर में अफरा-तफरी का माहौल है.

इजरायल में हाई अलर्ट और इमरजेंसी

ईरान पर हमले के तुरंत बाद इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने पूरे देश में 'विशेष आपातकाल' की घोषणा कर दी है. इजरायली सेना (IDF) ने नागरिकों के मोबाइल पर अलर्ट भेजकर उन्हें तुरंत सुरक्षित जगहों के पास रहने की हिदायत दी है. देश के कई हिस्सों में सायरन बज रहे हैं, जो संभावित मिसाइल या ड्रोन हमले की चेतावनी दे रहे हैं.

स्कूल-कॉलेज बंद, वर्क फ्रॉम होम की सलाह

बिगड़ते हालात को देखते हुए इजरायल सरकार ने देशभर के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. सार्वजनिक कार्यक्रमों और भीड़ जुटने पर पाबंदी लगा दी गई है. कर्मचारियों को दफ्तर जाने के बजाय वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी गई है.

इजरायल ने क्यों किया हमला?

इजरायली रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह स्ट्राइक आत्मरक्षा में की गई है. उन्होंने कहा कि इजरायल पर होने वाले बड़े हमलों के खतरे को टालने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था. अब पूरी दुनिया की नजरें ईरान के अगले कदम पर टिकी हैं, जिससे मिडिल ईस्ट में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा बढ़ गया है.

    follow google news