कर्नाटक: मांड्या यूनिवर्सिटी पर छिड़ी 'जंग', कांग्रेस विधायक ने अपनी ही सरकार को दी आग लगाने की धमकी

कर्नाटक के मांड्या में यूनिवर्सिटी बंद करने की चर्चा पर कांग्रेस के ही विधायक रवि कुमार ने अपनी सरकार को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ऐसा हुआ तो उग्र विरोध होगा। इस मुद्दे ने कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद को उजागर कर दिया है और राजनीति गरमा गई है.

karnataka
karnataka

नागार्जुन

follow google news

कर्नाटक के मांड्या जिले में कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं. मांड्या यूनिवर्सिटी को लेकर पार्टी के ही विधायक और सरकार के बीच टकराव की स्थिति बन गई है. कांग्रेस विधायक रवि कुमार ने अपनी ही सरकार और संबंधित मंत्री के खिलाफ सख्त बयान देकर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है.

Read more!

मांड्या से कांग्रेस विधायक रवि कुमार ने अपनी ही सरकार और संबंधित मंत्री को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि मांड्या यूनिवर्सिटी को बंद करने की कोशिश की गई, तो वह चुप नहीं बैठेंगे और जिले में 'आग लगा देंगे'.

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, पिछले कुछ समय से मांड्या यूनिवर्सिटी के अस्तित्व को लेकर चर्चाएं गर्म हैं. बताया जा रहा है कि सरकार या संबंधित विभाग इस यूनिवर्सिटी को बंद करने या किसी अन्य संस्थान में विलय करने पर विचार कर रहा है. इसी बात से विधायक रवि कुमार नाराज हैं. उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि यूनिवर्सिटी को बंद करने का कोई भी फैसला मांड्या के छात्रों और जनता के हितों के खिलाफ होगा.

मंत्री को जिले में न घुसने देने की चेतावनी

विधायक रवि कुमार ने केवल सरकार को ही नहीं बल्कि विभागीय मंत्री को भी निशाने पर लिया है. उन्होंने कड़े लहजे में कहा, "मंत्री अक्सर यूनिवर्सिटी बंद करने की बात करते हैं, लेकिन मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे ऐसा करके दिखाएं. अगर यूनिवर्सिटी बंद हुई, तो मंत्री मांड्या की सड़कों पर कदम नहीं रख पाएंगे."

    follow google news