कर्नाटक में कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप, BJP विधायक ने लगाया पहचान बदलकर वोट डालने का आरोप

नागार्जुन

• 09:06 AM • 25 Oct 2026

कर्नाटक में BJP विधायक महेश तेंगिनाकाई ने कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप लगाया है. BJP का दावा है कि हावेरी में MLC चुनाव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता शिल्पा बदामनावर ने आशा पाटिल की पहचान पर वोट डाला. इससे पहले राहुल गांधी ने BJP और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाए थे.

Karnataka vote theft
Karnataka vote theft
Google CTA

भारतीय जनता पार्टी ने अब कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप लगाया है. कर्नाटक में विधान परिषद (MLC) चुनाव के दौरान कथित तौर पर दूसरी महिला की पहचान का इस्तेमाल करके वोट डालने का मामला सामने आया है. BJP विधायक महेश तेंगिनाकाई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता ने दूसरी महिला के नाम पर मतदान किया. यह मामला हावेरी के एक पोलिंग स्टेशन से जुड़ा है.

Read more!

हावेरी में वोटर इंपर्सनेशन का आरोप

वेस्ट ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव के दौरान हावेरी असिस्टेंट कमिश्नर ऑफिस में बने पोलिंग स्टेशन नंबर 85 पर वोटर इंपर्सनेशन का मामला सामने आया. पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता शिल्पा बदामनावर ने आशा पाटिल के नाम पर वोट डाला.

आशा पाटिल, हावेरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीवकुमार निरालागी की पत्नी हैं. आरोप है कि शिल्पा बदामनावर जिले के प्रभारी मंत्री रुद्रप्पा लमानी के साथ पोलिंग स्टेशन में दाखिल हुई थीं. रुद्रप्पा लमानी राज्य में शुगर और टेक्सटाइल विभाग की जिम्मेदारी संभालते हैं. इस मामले को लेकर BJP विधायक महेश तेंगिनाकाई ने कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप लगाया है. हालांकि, ये आरोप हैं इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है.

राहुल गांधी पहले BJP पर लगा चुके हैं आरोप

वोट चोरी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले भी BJP और चुनाव आयोग पर निशाना साधते रहे हैं. उन्होंने BJP पर वोट चोरी करने और चुनाव आयोग पर मनमानी करने के आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेलगावी का उदाहरण देते हुए दावा किया था कि करीब 15 हजार मतदाताओं के नाम एक साथ वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश रची जा रही थी. उनके मुताबिक, 22, 23 और 24 सितंबर को महज तीन दिनों के भीतर मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा किए गए थे.

अब कर्नाटक में MLC चुनाव के दौरान कथित वोटर इंपर्सनेशन को लेकर BJP ने कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं. इससे वोट चोरी के आरोपों को लेकर दोनों दलों के बीच राजनीतिक विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है.