करोड़ों की मालकिन काव्या मारन बनेंगी अनिरुद्ध की दुल्हन, जानिए 24,000 करोड़ के साम्राज्य का स्टालिन परिवार से रिश्ता!

रूपक प्रियदर्शी

• 08:48 AM • 10 Nov 2026

सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की कुल नेट वर्थ करीब 24,500 करोड़ रुपये से अधिक है. कलानिधि भारत के सबसे अमीर फिल्म और मीडिया टाइकून माने जाते हैं.

काव्या मारन
काव्या मारन
Google CTA

भारत के कॉर्पोरेट, राजनीति और एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के तीन सबसे बड़े साम्राज्य आपस में मिलने जा रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन और भारतीय सिनेमा के रॉकस्टार म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर एक-दूसरे के होने जा रहे हैं. ग्रीस में 10 और 11 नवंबर को होने जा रही इस सीक्रेट वेडिंग ने बड़ी हलचल मचाई हुई है. शादी कितनी बड़ी है और तैयारियां कितनी आलीशान कि चेन्नई एयरपोर्ट से चार स्पेशल प्राइवेट जेट्स मेहमानों को लेकर ग्रीस के लिए उड़ान भर चुके हैं. 

Read more!

चेन्नई एयरपोर्ट पर पिछले कुछ घंटों में जिन बड़ी हस्तियों को बोर्डिंग करते देखा गया उनमें से ज्यादातर काव्या मारन और अनिरुद्ध की शादी अटेंड करने जा रहे थे. सुपरस्टार रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या और पूरे परिवार के साथ ग्रीस के लिए उड़ान भर चुके हैं. पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, उनकी पत्नी दुर्गा स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन भी ग्रीस रवाना हुए. इनवाइट तो पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी को भी दिया लेकिन ग्रीस की वेडिंग में दोनों परिवारों के चुनिंदा करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही पहुंच रहे हैं. 

स्टालिन पूरे परिवार के साथ पहुंचे ग्रीस

हो सकता है कि ये सवाल मन में उठे कि तमिलनाडु की राजनीति के सबसे बड़े नेता एम.के. स्टालिन भी किसी सेलिब्रिटी की शादी अटेंड करने पूरे परिवार के साथ ग्रीस क्यों गए. कहानी ये है कि ये कोई औपचारिक राजनीतिक रिश्ता नहीं, बल्कि बेहद करीबी पारिवारिक रिश्ता है. काव्या के पिता कलानिधि मारन और एम.के. स्टालिन रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई हैं. तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके (DMK) के संस्थापक एम. करुणानिधि की बड़ी बहन शनमुगसुंदरी के बेटे स्वर्गीय मुरासोली मारन थे. मुरासोली मारन के बेटे कलानिधि मारन हैं, जबकि करुणानिधि के बेटे एम.के. स्टालिन हैं. इस नाते स्टालिन रिश्ते में काव्या मारन के चाचा लगते हैं. मारन परिवार के हर सुख-दुख में स्टालिन हमेशा खड़े रहे हैं यहां तक कि 2025 में मारन भाइयों के बीच हुए पारिवारिक बिजनेस विवाद को भी स्टालिन ने ही सुलझाया था. यही वजह है कि घर की बेटी की शादी के लिए पूरा स्टालिन परिवार ग्रीस गया है.

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का रिश्ता कोई अचानक बनी कहानी नहीं है. चेन्नई के हाई-सोसाइटी सर्कल्स में दोनों का सालों से उठना-बैठना रहा है. सन ग्रुप का अपना फिल्म प्रोडक्शन हाउस 'सन पिक्चर्स' है. अनिरुद्ध ने सन पिक्चर्स की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे बीस्ट, जेलर, कुली और जेलर 2 में चार्टबस्टर संगीत दिया है. प्रोफेशनल मुलाकातों और पारिवारिक आयोजनों के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. दोनों की पसंद, चेन्नई के प्रति प्यार और एक-दूसरे के काम के प्रति सम्मान ने इस दोस्ती को प्यार में बदल दिया. दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद आखिरकार यह बात शादी की शहनाइयों तक पहुंच गई.

कौन हैं काव्या मारन

28 नवंबर 1992 को जन्मी काव्या मारन साउथ के सबसे शक्तिशाली बिजनेस और राजनीतिक मारन परिवार की बेटी हैं.
उन्होंने चेन्नई के स्टीला मैरिस कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन (B.Com) किया. इसके बाद विदेश गईं और वॉरविक बिजनेस स्कूल (UK) और NYU स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस (USA) से एमबीए (MBA) की डिग्री लेकर फैमिली बिजनेस ज्वाइन किया.
 
सन ग्रुप के चेयरमैन और अरबपति मीडिया टाइकून कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन की सिर्फ एक बेटी हैं काव्या मारन. काव्या ही एकमात्र संतान और विशाल बिजनेस साम्राज्य की इकलौती उत्तराधिकारी हैं. काव्या मारन ने न केवल अपने पिता की लाडली के रूप में पहचान बनाई है, बल्कि सन टीवी नेटवर्क में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में काम करते हुए और आईपीएल फ्रेंचाइजी 'सनराइजर्स हैदराबाद' (SRH) के सीईओ पद को संभालकर खुद को बिजनेस वर्ल्ड में बेहद सक्रिय और कामयाब साबित किया है.

भारत लौटने के बाद काव्या ने सीधे सन टीवी नेटवर्क के कामकाज को संभाला और सन एफएम (Sun FM) की जिम्मेदारी ली. लेकिन उन्हें असली ग्लोबल पहचान तब मिली जब उन्हें आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SA20) का सीईओ (CEO) बनाया गया. क्रिकेट ऑक्शन टेबल पर खिलाड़ियों को चुनने की उनकी रणनीति और स्टेडियम में टीम के लिए उनकी दीवानगी ने उन्हें इंटरनेट का सबसे बड़ा क्रश बना दिया.

सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की कुल नेट वर्थ करीब 24,500 करोड़ रुपये से अधिक है. कलानिधि भारत के सबसे अमीर फिल्म और मीडिया टाइकून माने जाते हैं. चूंकि काव्या अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं, इसलिए वे इस 24 हजार करोड़ से ज्यादा के साम्राज्य की वारिस हैं. वैसे उनकी पर्सनल नेटवर्थ भी 400 करोड़ से 500 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है.

तीन बड़ी क्रिकेट फ्रेंचाइजी

साल 1993 में कलानिधि मारन का शुरू किया गया 'सन टीवी नेटवर्क' आज एक विशाल कॉर्पोरेट एम्पायर है. सन ग्रुप के पास मौजूदा समय में 37 से ज्यादा रीजनल और नेशनल टीवी चैनल्स हैं, जो भारत के 14 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचते हैं. दक्षिण भारत के मनोरंजन जगत पर इस नेटवर्क का एकछत्र राज है. दक्षिण भारतीय सिनेमा का यह सबसे बड़ा प्रोडक्शन हाउस है. रजनीकांत की जेलर, विजय की बीस्ट जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में इसी बैनर तले बनी है. सन ग्रुप के पास दुनिया भर में तीन बड़ी क्रिकेट फ्रेंचाइजी हैं. इनमें आईपीएल (IPL) की सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), साउथ अफ्रीका टी20 लीग की सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SEC) और इंग्लैंड की द हंड्रेड (The Hundred) टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स शामिल हैं.

अनिरुद्ध रविचंदर किसी बिजनेस फैमिली से नहीं आते. खुद के दम पर म्यूजिक इंडस्ट्री में इतना बड़ा मुकाम बनाया कि 
जिनके बिना मेगा-बजट फिल्में अधूरी मानी जाती हैं. अनिरुद्ध के पिता रवि राघवेंद्र भी एक्टर रहे हैं. मां लक्ष्मी क्लासिकल डांसर रही हैं. परदादा के. सुब्रमण्यम भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के फर्स्ट जेनरेशन वाले फिल्म प्रोड्यूसर रहे. रजनीकांत भी शादी में ग्रीस जाते देखे तो उनका रिश्ता काव्या से नहीं, अनिरुद्ध से है. रजनीकांत की पत्नी लता की बहन लक्ष्मी के बेटे हैं अनिरुद्ध. उन्होंने चेन्नई के लोयोला कॉलेज से पढ़ाई की और लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक से वेस्टर्न क्लासिकल पियानो सीखकर फुल टाइम म्यूजिक इंडस्ट्री में उतर गए. साल 2011 में महज 21 साल की उम्र में अनिरुद्ध ने धनुष की फिल्म '3' से डेब्यू किया और उनके पहले ही गाने "Why This Kolaveri Di" ने यूट्यूब पर सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए उन्हें ओवरनाइट ग्लोबल सेंसेशन बना दिया. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. विक्रम, जेलर, लियो, जवान और देवरा जैसी फिल्मों में उनका बैकग्राउंड स्कोर और संगीत आज हर सिनेमाघर को स्टेडियम में बदल देता है.

महा-वेडिंग की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है इसका बेहद अनोखा और शाही वेडिंग इनविटेशन बॉक्स जिसे सिर्फ एक शादी का कार्ड क्यों ही कहा जाए.  इस लग्जरी और नक्काशी वाले एक-एक इनविटेशन बॉक्स की अनुमानित कीमत 15,000 से 20,000 रुपये के बीच बताई जा रही है, जो इस रॉयल शादी के रसूख को साफ बयां करती है.

21 नवंबर को रखा रिसेप्शन

ग्रीस की प्राइवेट शादी के बाद, असली जश्न भारत में शुरू होगा. मारन परिवार ने देश की तमाम बड़ी हस्तियों के लिए 21 नवंबर को चेन्नई में और आगे हैदराबाद में भी रिसेप्शन रखा है. कलानिधि मारन राजनीतिक परिवार के हैं लेकिन राजनीति से उन्होंने दूरी बनाए रखी. हालांकि उनके भाई दयानिधि मारन फुलटाइम राजनीति में हैं और डीएमके के सांसद हैं. परिवार डीएमके के खिलाफ जा नहीं सकता लेकिन उन्होंने सारी पार्टियों से अच्छे रिश्ते बनाकर रखे हैं. बेटी काव्या मारन की शादी तय हुई तो खुद दिल्ली आकर पीएम मोदी को इनवाइट किया. सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रेवंत रेड्डी समेत कांग्रेस नेताओं को भी बुलाया. जब भी काव्या और अनिरुद्ध ग्रीस से शादी करके लौटेंगे तो उनके चेन्नई और हैदराबाद का रिसेप्शन कई यूनिक फोटो ऑप्ट का कारण बनेगा.

ये भी पढ़ें: Shesh Bharat: राहुल गांधी की ओबीसी राजनीति को रेवंत रेड्डी ने कैसे दी नई धार? यादवों के लिए चला बड़ा दांव