डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट का मजाक बनाने वाली 'सेजल पवार' पर एक्शन! प्रणीत मोरे के शो में एक कमेंट कर बुरी फंसी छात्रा

कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में मेडिकल शिक्षा पर संवेदनशील टिप्पणी करने वाली MBBS छात्रा सेजल पवार को KEM अस्पताल प्रशासन ने 15 दिनों की जबरन छुट्टी पर भेज दिया है. मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बनी है.

sejal pawar
sejal pawar

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Sejal Pawar Viral Video: सोशल मीडिया पर स्टैंड-अप कॉमेडी शो का एक वीडियो वायरल होने के बाद विवादों में आईं एमबीबीएस (MBBS) छात्रा सेजल पवार पर किंग एडवर्ड मेमोरियल (KEM) अस्पताल और सेठ गोर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. कॉलेज मैनेजमेंट ने छात्रा को तत्काल प्रभाव से 15 दिनों के लिए 'जबरन छुट्टी' (Forced Leave) पर भेज दिया है. इस निलंबन अवधि के दौरान सेजल पवार के अस्पताल, मेडिकल कॉलेज कैंपस और हॉस्टल में एंट्री करने पर पूरी तरह रोक रहेगी.

Read more!

जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित

केईएम अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद सेजल पवार को उनके परिवार के हवाले कर दिया गया है. कॉलेज पहुंचे माता-पिता के साथ प्रशासन ने एक अहम बैठक भी की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले से छात्रा का परिवार काफी परेशान है और सेजल ने अपनी इस हरकत के लिए घरवालों से माफी भी मांगी है. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संस्थान ने 5 सदस्यों की एक स्पेशल कमेटी बनाई है. इस कमेटी को 7 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही सेजल पर आगे की बड़ी कार्रवाई तय होगी.

कॉलेज की शुरुआती जांच में हुआ बड़ा खुलासा

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने साफ किया है कि शुरुआती जांच में वीडियो में दिख रही लड़की की पहचान सेजल पवार के रूप में पक्की हो चुकी है. प्रशासन का मानना है कि वीडियो में छात्रा द्वारा किए गए कुछ दावे पहली नजर में (Prima Facie) पूरी तरह गलत और अस्वीकार्य हैं. इसी वजह से यह अंतरिम एक्शन लिया गया है. सेजल अगले 15 दिनों तक अपनी रेगुलर क्लास, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और कॉलेज के किसी भी प्रोग्राम में हिस्सा नहीं ले पाएंगी.

इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोलिंग और आलोचना को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने छात्रा की मानसिक स्थिति पर चिंता जताई है. सेजल डिप्रेशन या भारी तनाव का शिकार न हों, इसके लिए कॉलेज ने उन्हें काउंसलिंग कराने की सलाह दी है.

जानिए क्या है प्रणीत मोरे कॉमेडी शो का पूरा विवाद?

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब कॉमेडियन प्रणीत मोरे के एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया. इस शो के दौरान दर्शकों के बीच बैठीं सेजल पवार ने मेडिकल की पढ़ाई से जुड़े एक बेहद संवेदनशील विषय पर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे लोगों ने आपत्तिजनक माना. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सेजल की तीखी आलोचना होने लगी, जिसने बाद में एक बड़े विवाद का रूप ले लिया.

महाराष्ट्र साइबर सेल का एक्शन, दर्ज हुई FIR

इस मामले ने अब कानूनी मोड़ भी ले लिया है. महाराष्ट्र साइबर सेल ने वायरल कॉमेडी वीडियो को लेकर एक एफआईआर (FIR) दर्ज की है. इस एफआईआर में कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगरा, छात्रा सेजल पवार समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है. नोडल साइबर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज हुआ है. आरोपियों पर सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने का आरोप है. साइबर सेल ने सभी आरोपियों को समन जारी कर दिया है. फिलहाल पुलिस और कॉलेज प्रशासन दोनों ही अपने स्तर पर इस मामले

    follow google news