Kerala Assembly Election 2026 CPI-M Candidate List: केरल समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के रविवार को हुए ऐलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. केरल की सभी सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होना है. वही इसके नतीजों 4 मई को आने हैं. इस बीच सत्ताधारी पार्टी सीपीआई-एम ने चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है. इसके तहत पार्टी ने अपने 81 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके मंत्रिमंडल के 11 सहयोगियों को चुनावी मैदान में उतारा गया है. पार्टी ने ऐलान किया है कि वो राज्य की 140 सदस्यीय विधानसभा में से 86 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
ADVERTISEMENT
81 उम्मीदवारों में सीएम का नाम भी शामिल
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव एम वी गोविंदन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन इन 81 नामों का ऐलान किया है. इस लिस्ट में पार्टी ने अपने 56 मौजूदा विधायकों पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है. सीपीआई-एम की इस लिस्ट के अनुसार मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अपनी पुरानी सीट यानी कन्नूर जिले की धर्मदम से ही चुनाव लड़ेंगे. इस इलाकों को सीपीआई-एम का गढ़ माना जाता है. पिछले चुनाव में भी मुख्यमंत्री विजयन ने यहां से जीत हासिल की थी. वहीं पार्टी की कद्दावर नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा इस बार कन्नूर के परवूर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमाएंगी.
मंत्रिमंडल के ये खास चेहरे भी लड़ रहे चुनाव
पिनराई विजयन के अलावा उनके मंत्रिमंडल के प्रमुख चेहरों को भी अलग-अलग सीटों की जिम्मेदारी दी गई है. इनमें ओ आर केलू मनंथावाडी से, पी ए मोहम्मद रियास बेपोर से और वी अब्दुरहिमान तनूर सीट से मैदान में हैं. इसके अलावा एमबी राजेश, आर बिंदू, पी राजीव, वी एन वासवन, साजी चेरियन, वीना जॉर्ज, के एन बालगोपाल और वी. शिवनकुट्टी जैसे मंत्रियों को भी पार्टी ने चुनाव लड़ाने का फैसला किया है.
10 महिलाओं को जगह मिली है
सीपीआई-एम की इस पहली लिस्ट में 10 महिलाओं को जगह मिली है. इसमें दो मौजूदा मंत्री और एक पूर्व मंत्री शामिल हैं. महिला उम्मीदवारों में के के शैलजा, पी के श्यामला, और वीना जॉर्ज जैसे नाम शामिल हैं. राज्य सचिव गोविंदन ने दावा किया कि पिछले दस वर्षों में एलडीएफ सरकार ने विकास और सांप्रदायिक सद्भाव के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है. उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से किया गया है.
यह भी पढ़ें: Shesh Bharat: मंत्री का बेडरूम और 'दूसरी महिला': केरल की वो कहानी जिसने पूरी सरकार हिला दी!
ADVERTISEMENT


