पुणे के लोहगढ़ किले में 26 साल के केतन विशाल अग्रवाल की मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. मौत का राज खुलने और मामले में गिरफ्तारियां होने के बाद अब केतन के परिवार का भी दर्द खुलकर सामने आया है. केतन के परिजन इस घटना के बाद गहरे शोक में है. केतन के पिता का कहना है कि उनके बेटे की मौत महज हादसा नहीं, बल्कि पहले से सोची-समझी साजिश का नतीजा है जिसमें उसकी मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी की कथित भूमिका सामने आई है. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें केतन अपनी मंगेतर सिया का प्री-बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और उन्हें प्रिंसेस ट्रीटमेंट दे रहे हैं. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.
ADVERTISEMENT
केतन के पिता का छलका दर्द!
केतन की मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने नम आंखों से भावुक होते हुए कहा कि, 'अगर सिया इस शादी के तैयार नहीं थी, तो वह साफ मना कर सकती थी. मेरे बेटे की जान लेने की क्या जरूरत थी?' इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि केतन की हत्या का प्रयास पहली बार 14 जून को ही किया गया था. उनके मुताबिक, 14 को भी सिया और केतन लोहागढ़ किले पर गए थे, जहां दोनों अकेले थे. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान सिया ने केतन को धक्का दे दिया और वह खाई की ओर फिसलने लगे.
लेकिन केतन का हाथ रास्ते में मौजूद झाड़ियों में फंस गया, जिससे उसकी जान बच गई. वहीं सिया ने स्थिति को सामान्य दिखाने के लिए तुरंत सांप-सांप चिल्लाना शुरू कर दिया और जान-बूझकर जताने लगी कि बचाने के दौरान वह उससे गलती से धक्का लग गया था. केतन के परिजनों ने कहा है कि उस घटना के बाद ही केतन को आभास हो गया था, लेकिन उसने इस बात पर ज्यादा नहीं सोचा.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रिंसेस ट्रीटमेंट का वीडियो
मामले में चल रहे तमाम पहलुओं और जांच के बीच अब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज में साफ दिखता है कि केतन उस सिया से कितनी मोहब्बत करता था, जो कि उसके हत्या की प्लान कर रही थी. इन्हीं में से एक वीडियो ऐसा है, जिसमें केतन सिया को प्रिंसेस ट्रीटमेंट दे रहा है और प्री बर्थ-डे सेलिब्रेशन कर रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि केतन पहले सिया को एक लग्जरी कार में पिक करता है, फिर बड़े ही प्यार से उसे एक फूल देता है जिसे देख सिया भी खुश हो जाती है. इसके बाद केतन गाड़ी का सनरूफ खोलता है, जिसके शीशे पर गुलाब की चादर बिछी हुई है. सिया ये देख खुद को रोक नहीं पाती है और उसे गले लगा लेती है. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि, इसके बाद वो एक डेट पर जाते हैं, जहां लाइव म्यूजिक पर दोनों ही डांस करते है. लेकिन इन तमाम चीजों के बाद भी आखिरकार सिया ने केतन की जान ले ली है.
जन्मदिन के लिए था स्पेशल प्लान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो तो सिर्फ प्री बर्थ-डे सेलिब्रेशन का था. लेकिन असल में केतन 19 जून को आने वाले जन्मदिन को और स्पेशल बनाना चाहता था. इसके लिए उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर कई सारी तैयारियां कर रखी थी. लेकिन सिया के अंदर तो कुछ और ही चल रहा था. उसने तो केतन को मारने के लिए पूरा जाल बिछा रखा था और अपने प्लानिंग के तहत ही सिया ने अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर केतन को खाई में धक्का दे दिया और फिर उसकी मौत को हादसा बताने लगा.
मिली जानकारी के मुताबिक अगले ही महीने केतन और सिया की जयपुर में शादी होनी थी. शादी को लेकर दोनों ही परिवारों में काफी खुशी का माहौल था और तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही थी. परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, समारोह के आयोजन के लिए जयपुर के एक आलीशान पैलेस की बुकिंग की गई थी और मेहमानों के आने-जाने के लिए दो चार्टर्ड विमान की भी व्यवस्था थी. लेकिन शादी की खुशियों के बीच केतन की इस मौत ने खुशियों को मातम में बदल दिया है और पूरा परिवार सदमे में है.
ADVERTISEMENT


