Siya Goyal Lawyer Controversy: पुणे के मशहूर कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. अदालत ने मामले के मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को दूसरी बार 3 जुलाई तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. पुलिस इस हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने के लिए दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन इसी बीच सुनवाई के समय वडगांव मावल के कोर्ट रूम में सिया के वकील को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. मामले में 10 करोड़ के मानहानि तक चला गया. क्या है पूरा मामला और आखिर सिया के वकील को लेकर क्यों हो रहा है विवाद चलिए जानते हैं, इस खबर में...
ADVERTISEMENT
पहले जानिए कोट रूम में क्या हुआ?
वडगांव मावल के कोर्ट में केतन अग्रवाल हत्याकांड की सुनवाई चल रही थी. इस दौरान तभी अचानक इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई कि आखिर सिया गोयल का असली वकील कौन है. सुनवाई के दौरान खुद आरोपी सिया गोयल ने अदालत के सामने खड़े होकर एक बड़ा बयान दिया. सिया गोयल ने कोर्ट से कहा कि मेरे वकील आशुतोष श्रीवास्तव नहीं हैं, बल्कि मेरे असली वकील विपुल दुशिंग हैं. इस बयान के बाद कोर्ट रूम में मौजूद सभी लोग सन्न रह गए.
साहिल गोयल ने वकील पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप
इस मामले ठीक एक दिन पहले साहिल गोयल ने मीडिया के सामने आकर वकील आशुतोष श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाए थे. साहिल ने कहा था कि वकील को लेकर हमारा एक बड़ा विवाद चल रहा है. हमारे वकील आशुतोष श्रीवास्तव नहीं हैं और हमने उन्हें कभी हायर नहीं किया. साहिल का आरोप है कि जब उन्होंने इस बारे में बात की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. उन्होंने कहा कि हामरे वकील बिपुल दुशिंग हैं और इसका हलफनामा भी कोर्ट में दे दिया है.
आरोपों से भड़के वकील ने ठोक दिया दस करोड़ का नोटिस
साहिल गोयल के इस बयान के बाद एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने कानूनी कदम उठाया है. उन्होंने साहिल गोयल को सीधे 10 करोड़ रुपये के हर्जाने का कानूनी नोटिस थमा दिया है. नोटिस में कहा गया है कि साहिल गोयल ने मीडिया में उनके खिलाफ पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और भ्रामक आरोप लगाए हैं, जिससे उनकी सालों की कमाई हुई पेशेवर साख और प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगा है. वकील ने मांग की है कि साहिल तुरंत इन आरोपों को वापस लें, सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में ऐसा न करने का लिखित आश्वासन दें.
वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने दी अपनी सफाई और किए बड़े दावे
इस विवाद पर एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी टीम खुद सिया गोयल के पास गई थी. उन्हें उस वक्त कानूनी मदद की जरूरत थी. ऐसे में उन्होंने हमारे नाम के वकालतनामे पर साइन किए थे. वकील ने तर्क दिया कि सिया गोयल एक बालिग महिला हैं और अपने फैसले खुद लेने की पूरी आजादी रखती हैं. उन्होंने साहिल गोयल के दावों को गलत बताते हुए कहा कि हमारी बात सीधे सिया से हुई थी और उन्होंने मुंबई हाई कोर्ट तक के लिए हमारे पक्ष में वकालतनामा दिया है, जिस पर उनके साइन मौजूद हैं. फिलहाल इस नोटिस पर साहिल की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है और सभी की नजरें उनके अगले कदम पर टिकी हैं.
यह भी पढ़ेें: Ketan Agrawal Case: आरोपी सिया गोयल के भाई ने बाली ट्रिप पर भी किया बड़ा खुलासा
ADVERTISEMENT


