'10 साल की उम्र से ही...' कैसी लड़की थी सिया गोयल? उसे बचपन से जानने वाली इस महिला ने खोले कई बड़े राज

Ketan Agarwal Death Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब केतन के परिवार की एक करीबी महिला और उनकी बहन ने आरोपी सिया गोयल को लेकर ऐसे दावे किए हैं, जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया है. सिया के व्यवहार और उसके कथित दोहरे चेहरे को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं.

सिया को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
सिया को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Ketan Murder Mystery: पुणे के लोहगढ़ किले में 18 जून को हुई 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है. इस मामले में केतन की हत्या का आरोप उनकी 20 वर्षीय मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पर लगा है. इस मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. हत्या के आरोपी सिया और चेतन दोनों ही पुलिस की गिरफ्त में हैं. इसी बीच हमारे सहयोगी 'आज तक' ने केतन के परिवार की एक बेहद करीबी महिला से बातचीत की है. इसमें  महिला ने आरोपी सिया गोयल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. बातचीत में उन्होंने क्या क्या कहा चलिए विस्तार से जानिए इस खबर में...

Read more!

महिला का दावा-10 साल की उम्र से जानती है सिया को

महिला ने बताया कि वे सिया को तब से जानती हूं जब सिया महज 10 साल की बच्ची थी. उन्होंने कहा कि गोयल और अग्रवाल परिवार के बीच पारिवारिक संबंध थे. महिला का कहना है कि जब भी वो सिया से मिलती थी तो वो बहुत अच्छे से उसे ग्रीट करती थी. बतौर महिला सिया का आज जो उसका चेहरा सामने आया है वो पूरी तरह से अलग और डरावना है. महिला ने आरोप लगाया कि सिया पूरी तरह से एक 'फेक'  इंसान है. उसने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स और व्यवहार से ऐसा जाल बुना कि किसी को उस पर कभी शक ही नहीं हुआ.

अपने हाथों से केक और चॉकलेट्स बनाकर लाती थी-बहन

 वही एक अन्य लड़की ने खुद को केतन की बहन बताते हुए दावा कि वो सिया से बहुत बार मिल चुकी है. बहन ने कहा कि जब भी हम उसके घर पर जाते थे तो वो खुद अपने हाथों से केक और चॉकलेट्स बनाकर लाती थी. इस दौरान बहन दुबई में केतन के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए भावुक हो गई. बहन ने बताया कि सिया इतनी तमीज और प्यार से बात करती थी कि परिवार के किसी सदस्य को कभी अंदाजा नहीं हुआ कि उसके दिल में केतन के साथ ऐसा करेगी. 

"उसी क्लिफ से धक्का दे दो..." 

सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन की इस कथित साजिश पर पूरे परिवार में भारी आक्रोश है. सबूतों के सामने आने के बाद स्तब्ध परिवार ने मांग की है कि सिया और उसके पार्टनर को मौत की सजा मिलनी चाहिए. गुस्से से भरी महिला ने यहां तक कह दिया, "जिस तरह हमारे बच्चे को तकलीफ हुई, जिस दर्द से वह गुजरा, इन दोनों को भी वही दर्द मिलना चाहिए. दोनों को उसी क्लिफ यानी पहाड़ की चोटी पर ले जाकर नीचे धक्का दे देना चाहिए ताकि फिर कोई भी ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे." फिलहाल इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ लोग सिया गोयल के इस दोहरे चेहरे को देखकर हैरान हैं और केतन के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पुणे केतन अग्रवाल केस: सगाई के बाद भी प्रेमी के संपर्क में थी मंगेतर, 12 घंटे की पूछताछ में माता-पिता ने खोले कई राज

    follow google news