'गूगल पर सोनम केस सर्च, हत्या की थी प्रैक्टिस...' केतन अग्रवाल हत्याकांड की चार्जशीट में पता चली सिया और चेतन के साजिश की पूरी कहानी!

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के लोहागढ़ किले में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में केतन की मंगेतर सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे के खिलाफ कथित साजिश से जुड़े कई डिजिटल और तकनीकी सबूतों का जिक्र है. जानिए 5,053 पन्नों की चार्जशीट में सिया, चेतन और रितेश की कथित साजिश को लेकर क्या-क्या खुलासे हुए.

Ketan Agrawal Murder Case Update
Ketan Agrawal Murder Case Update
Google CTA

महाराष्ट्र के पुणे से सामने आई केतन अग्रवाल हत्याकांड तो आपको याद ही होगा, जहां रियल स्टेट कारोबारी केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई थी. आरोप है कि यह घटना किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मंगेतर और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर अंजाम दिया था. अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने अब 5 हजार 503(5,503) पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें कई खुलासे हुए है. जानकारी के मुताबिक, केतन की हत्या के लिए सोशल मीडिया, गूगल सर्च और इंटरनेट से कई प्रकार की जानकारी का भी इस्तेमाल किया गया था. साथ ही सिया ने गूगल पर 'सोनम केस' भी सर्च कर उसके बारे में पढ़ा था. इसी बीच अब केतन का एक वीडियो भी सामने आया है, जहां वह अपनी पीठ पर सिया नाम का टैटू भी बनवाता दिख रहा है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

18 जून को केतन को दिया गया था धक्का

मामला पुणे के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक स्थल लोहागढ़ किले से सामने आई थी. यहां 18 जून को पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी की खाई में गिरने से मौत हो गई थी. आरोप है कि उनकी ही मंगेतर सिया गोयल ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर उन्हें पीछे से धक्का दिया था. अब पुलिस ने इस केस में चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें मोबाइल डेटा, चैट, कॉल रिकॉर्ड और गवाहों के बयान जैसे अहम सबूत शामिल है. साथ ही चार्जशीट में एक चश्मदीद गवाह होने का भी दावा किया गया है.

चार्जशीट में क्या कुछ सामने आई जानकारी?

चार्जशीट के मुताबिक, केतन की हत्या की प्लानिंग के लिए सोशल मीडिया, गूगल सर्च और इंटरनेट पर मौजूद जानकारी की मदद ली गई थी. सिया गोयल ने तो गूगल पर 'सोनम केस' सर्च किया और पूरे मामले को बारीकी से पढ़ा था. इसके अलावा उसने आईफोन की कॉल हिस्ट्री डिलीट करने, लोहागढ़ और ट्रैकिंग हादसे से जुड़ी जानकारियां भी सर्च की थी.

इतना ही नहीं, सिया ने ‘Death Cap Mushroom India’, 'Who Hit Preeti Singh', 'Sonam Case' और 'Who kill Family by Mushroom' जैसे सर्च भी किए थे. चार्जशीट में लिखा हुआ है कि, मशरूम से कैसे हत्या की जा सकती है, इसकी भी जानकारी जुटाई गई थी. इन सबके बाद ही लोहागढ़ किले को हत्या के लिए चुना गया था.

28 मई को रेकी, हत्या से पहले हुई थी प्रैक्टिस

जानकारी के मुताबिक, 28 मई को लोहागढ़ किले की रेकी की गई और फिर 29 मई को सोनम मर्डर केस की स्टडी की गई थी. इसके बाद 31 मई को ट्रैकिंग के बहाने  सिया अपने मंगेतर केतन को लोहागढ़ गई. यहां उसने संभावित घटनास्थल की फोटो ली और फिर चेतन चौधरी को दिखाकर हत्या की प्लानिंग की गई थी. चार्जशीट में दावा किया गया है कि केतन की हत्या के लिए पूरी प्लानिंग की गई थी. केतन को कैसे धक्का देना है, इसके लिए लुल्लानगर इलाके में प्रैक्टिस भी की गई थी. इसके अलावा हत्या के बाद पुलिस और लोगों से क्या कहना है उसकी भी स्क्रिप्ट भी पहले से ही तैयार की गई थी.

जब सारी प्लानिंग हो गई तो तय टाइम के मुताबिक सिया केतन को लेकर 18 जून को लोहागढ़ किले पहुंची और फिर हत्या को अंजाम दिया. चार्जशीट के मुताबिक, चेतन चौधरी ने केतन को पीछे से धक्का दिया और फिर सिया गोयल ने उसे घाटी की तरफ आगे धकेल दिया.

बर्थ-डे पर सरप्राइज देने के लिए केतन ने बनवाया था टैटू

अब केतन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसकी पीठ पर सिया नाम का टैटू दिखाई दे रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, केतन अपनी मंगेतर को उसकी जन्मदिन पर यह टैटू दिखाकर सरप्राइज देना चाहता था. हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में आगे और क्या-कुछ खुलासे होते है. 

क्या खाटू श्याम धाम में सिया और चेतन बन चुके थे पति-पत्नी? केतन मर्डर केस में 'वरमाला' की फोटो से मचा हड़कंप!