डी गुकेश, मनु भाकर समेत इन 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न... 32 प्लेयर्स को अर्जुन अवॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारत सरकार ने इस बार मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, और प्रवीण कुमार को खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया. इनके अलावा 32 खिलाड़ियों का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है.

NewsTak

शुभम गुप्ता

• 03:41 PM • 02 Jan 2025

follow google news

Khel Ratna Award List: 2024 का साल भारतीय खेल जगत के लिए उपलब्धियों से भरा रहा. भारत सरकार ने इस बार मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, और प्रवीण कुमार को खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया. इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया. हालांकि, इस बार पुरस्कारों में क्रिकेट खिलाड़ियों की अनुपस्थिति ने सभी को चौंका दिया.  

Read more!

खेल रत्न विजेता  

- मनु भाकर (शूटिंग): पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल में पदक जीतने वाली मनु भाकर ने दो पदक जीते.

- डी गुकेश (शतरंज): 18 वर्षीय डी गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी का खिताब हासिल किया.  

- हरमनप्रीत सिंह (हॉकी): भारतीय हॉकी टीम के कप्तान ने ओलंपिक में 10 गोल दागे और तीसरी बार FIH के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता.  

- प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स): पेरिस ओलंपिक में हाई जंप-T64 में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता.  

क्रिकेट को नहीं मिला कोई अवॉर्ड 

इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 में क्रिकेट से किसी भी खिलाड़ी या कोच को अवॉर्ड नहीं मिला है. किसी भी क्रिकेटर का नाम लिस्ट में नहीं होना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है.  

इन्हें मिला अर्जुन अवॉर्ड 

इस बार 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 

1. ज्योति याराजी (एथलेटिक्स)
2. अन्नू रानी (एथलेटिक्स)
3. नीतू (मुक्केबाजी)
4. स्वीटी (मुक्केबाजी)
5. वंतिका अग्रवाल (शतरंज)
6. सलीमा टेटे (हॉकी)
7. अभिषेक (हॉकी)
8. संजय (हॉकी)
9. जरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
10. सुखजीत सिंह (हॉकी)
11. राकेश कुमार (पैरा तीरंदाजी)
12. प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स)
13. जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स)
14. अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स)
15. सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स)
16. धरमबीर (पैरा एथलेटिक्स)
17. प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स)
18. एच होकाटो सेमा (पैरा एथलेटिक्स)
19. सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स)
20. नवदीप (पैरा एथलेटिक्स)
21. नितेश कुमार (पैरा बैडमिंटन)
22. तुलसीमथी मुरुगेसन (पैरा बैडमिंटन)
23. नित्या श्री सुमति सिवान (पैरा बैडमिंटन)
24. मनीषा रामदास (पैरा बैडमिंटन)
25. कपिल परमार (पैरा जूडो)
26. मोना अग्रवाल (पैरा शूटिंग)
27. रुबीना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग)
28. स्वप्निल सुरेश कुसाले (शूटिंग)
29. सरबजोत सिंह (शूटिंग)
30. अभय सिंह (स्क्वैश)
31. साजन प्रकाश (तैराकी)
32. अमन (कुश्ती)

विशेष पुरस्कार और सम्मान

- द्रोणाचार्य पुरस्कार: सुभाष राणा (पैरा-शूटिंग), दीपाली देशपांडे (शूटिंग).  
- मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी: चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को ओवरऑल विजेता का खिताब मिला.  
- राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को सम्मानित किया गया.  

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 के विजेताओं को 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा

    follow google newsfollow whatsapp