जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने CRPF जवानों को निशाना बनाया है. बुधवार को अखरान इलाके के पास मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने पेट्रोलिंग कर रहे जवानों पर अचानक फायरिंग कर दी. इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हो गए. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
ADVERTISEMENT
जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने उस समय हमला किया, जब CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी इलाके में तैनात थी. मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावरों ने जवानों पर गोलियां चलाईं. अचानक हुई फायरिंग के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की.
हमले के बाद मौके पर पहुंचीं QRT टीमें
फायरिंग की सूचना मिलते ही क्विक रिएक्शन टीमें (QRT) मौके पर भेजी गईं. अतिरिक्त सुरक्षाबलों ने भी इलाके में मोर्चा संभाल लिया. इसके बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई. हमले में घायल हुए तीनों जवानों को लेकर शुरुआती जानकारी सामने आई है. इनमें दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी
हमले के बाद सुरक्षाबलों ने अखरान और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. जवान हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. फिलहाल सुरक्षाबलों का काउंटर ऑपरेशन जारी है. हमलावरों की तलाश की जा रही है.
खबर अपडेट हो रही है...
ADVERTISEMENT


