उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को माहौल उस वक्त गरमा गया, जब 69,000 शिक्षक भर्ती मामले के अभ्यर्थियों ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आवास के बाहर अचानक जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी न्याय की मांग को लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे थे.
ADVERTISEMENT
मायावती बाहर आओ के लगे नारे
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी मौजूद थीं. कई महिलाएं पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर और ज़मीन पर बैठकर गुहार लगाती नज़र आईं. अभ्यर्थियों ने "मायावती बाहर आओ" और "न्याय दो" के नारे लगाए. जानकारी के मुताबिक, जब घर के बाहर यह हंगामा और विरोध प्रदर्शन चल रहा था, उस वक्त बसपा सुप्रीमो मायावती अपने आवास के अंदर ही मौजूद थीं.
पुलिस ने मोर्चा संभाला, इको गार्डन भेजे गए अभ्यर्थी
बसपा सुप्रीमो के आवास के बाहर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. कई अभ्यर्थियों को पुलिस ने खींचते हुए और धकेलते हुए हिरासत में लिया और बसों में बैठाकर इको गार्डन भेज दिया.
देश भर में गहराता शिक्षा व्यवस्था पर असंतोष
एक तरफ जहां नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में लंबे समय से लंबित 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी भी अब अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं. लखनऊ में हुए इस प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Jantar Mantar Protest: अब आर-पार पर उतरे चंद्रशेखर आजाद, कर डाला ये बड़ा ऐलान...
ADVERTISEMENT


