राष्ट्रपति के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सांब्याल पर अब लोग उठा रहे सवाल, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ कि फिर आए चर्चा में?

न्यूज तक डेस्क

• 01:00 PM • 16 Sep 2026

Major Rishabh Sambyal News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सांब्याल एक बार फिर चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इंस्टाग्राम पर 199 रुपये प्रति महीने का पेड सब्सक्रिप्शन शुरू किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. जानिए क्या है पूरा मामला और सब्सक्रिप्शन में क्या मिलेगा.

Major Rishabh Sambyal News
इंस्टाग्राम पर पेड सब्सक्रिप्शन को लेकर फिर चर्चा में आए ऋषभ सांब्याल
Google CTA

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ साए की तरह रहने वाले पूर्व ADC मेजर ऋषभ सांब्याल लगातार सुर्खियों में बने हुए है. इसके पीछे की वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका हाल में दिया एक इंटरव्यू है, जिसमें उन्होंने ADC के तौर पर काम करते हुए अपने अनुभव और जिम्मेदारियों के बारे में बताया था. इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे राज भी खोले, जिसके बारे में शायद ही आम लोगों को पता था. अब मेजर ऋषभ सांब्याल एक बार फिर चर्चा में आ गए है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पेड सब्सिक्रिप्शन शुरू की है, जिसकी कीमत 199 रुपए प्रति महीना है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहां एक पक्ष आपत्ति जता रहा है तो वहीं दूसरी ओर लोग उनके समर्थन में है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.

Read more!

सांब्याल के समर्थन में लोगों ने पेश किए कई उदाहरण

जैसे ही इंस्टाग्राम पर पेड सब्सक्रिप्शन वाली बात सामने आई, उसके बाद से ही मेजर ऋषभ सांब्याल सुर्खियों में आ गए. लोगों दो धड़ों में बंट गए, जहां एक पक्ष उनके इस फैसले को रिटायरमेंट के बाद करियर का नया रास्ता मान रहे हैं. लोगों ने तर्क दिया है कि सेना से रिटायरमेंट लेने के बाद व्यक्ति के पास अपने अगले करियर को चुनने का पूरा अधिकार होता है. उदाहरण के तौर पर कई पूर्व सैन्य अधिकारियों ने रिटायरमेंट के बाद राजनीति, कारोबार, मीडिया और दूसरे क्षेत्रों में अपना करियर बनाया है.

जैसे की पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह रिटायर होने के बाद राजनीति में आए और गाजियाबाद से सांसद बने थे. मेजर जनरल बीसी खंडूरी भी राजनीति में आए और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी बने. इसके अलावा, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड ने भी सेना में सेवा देने के बाद निशानेबाजी में ओलंपिक सिल्वर जीता था, और फिर समय से पहले रिटायरमेंट लेकर राजनीति में एंट्री ली केंद्रीय मंत्री भी रहे. इसी तरह से कई सैन्य अधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े. 

लोगों ने उठाए गंभीर सवाल

वहीं दूसरी ओर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इतनी हाई-प्रोफाइल पद से मिली पहचान को पेड कंटेंट के जरिए कमाई में बदलना बिल्कुल भी उचित नहीं है. साथ ही लोगों ने ऋषभ सांब्याल के वर्दी वाले तस्वीरों को लेकर भी सवाल उठाया है. उनका कहना है कि आर्मी यूनिफॉर्म की तस्वीर का इस्तेमाल पेड सब्सक्रिप्शन के माध्यम से पैसे कमाने के लिए प्रमोट नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे संस्था की प्रतिष्ठा पर सवाल उठता था. 

पेड सब्सक्रिप्शन से क्या होगा?

अब एक सवाल उठता है कि जिस पेड सब्सक्रिप्शन को लेकर बवाल मचा हुआ है, उसमें आखिर होता क्या है? तो ऋषभ सांब्याल के इंस्टाग्राम पर पेड सब्सक्रिप्शन को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, जो भी कोई यह पेड सब्सक्रिप्शन लेगा उसे ऋषभ सांब्याल के तस्वीरों और एक्सक्लूसीव कंटेंट का एक्सेस होगा. इसके अलावा ऐसे सब्सक्राइबर्स को ऋषभ के साथ बातचीत करने और वीडियो के विषयों पर सुझाव देने का मौका मिल सकता है. साथ ही ऐसे लोग लाइव सेशन में भी शामिल हो सकते है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व एडीसी मेजर ऋषभ सांब्याल का शादी और संन्यास पर बड़ा खुलासा, जानें क्या-क्या कहा