केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, NSA पर भी लिया यू टर्न

Sonam Wangchuk NSA Cancelled: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए (NSA) के तहत हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला लिया है. इसका उद्देश्य लद्दाख की मांगों पर दोबारा बातचीत शुरू करना और शांति स्थापित करना है.

Sonam Wangchuk NSA Cancelled
Sonam Wangchuk NSA Cancelled

जितेंद्र बहादुर सिंह

follow google news

Sonam Wangchuk Release News:  लद्दाख में जारी गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. इसी क्रम में गृह मंत्रालय ने NSA की शक्तियों का प्रयोग करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जेल में रिहा करने का फैसला किया है. सरकार के इस कदम को लद्दाख में सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

Read more!

शांति और भरोसे का माहौल बनाने की कोशिश-सरकार

गृह मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. मंत्रालय के अनुसार, सोनम वांगचुक की रिहाई इसलिए की गई है ताकि सभी संबंधित पक्षों (Stakeholders) के साथ एक सकारात्मक और सार्थक संवाद शुरू हो सके. सरकार का मानना है कि इस कदम से लद्दाख की मांगों को लेकर बनी कड़वाहट कम होगी और बातचीत का रास्ता साफ होगा.

लद्दाख काे लेकर की थी ये मांग

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक लंबे समय से लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची (6th Schedule) में शामिल करने और पूर्ण राज्य के दर्जे की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे. उनकी हिरासत के बाद लद्दाख से लेकर देश के कई राज्यों  में भी प्रोटेस्ट शुरू हो गए थे. ऐसे में अब उनकी हिरासत खत्म होने के बाद  उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार और लद्दाख के प्रतिनिधियों के बीच जल्द ही नए दौर की चर्चा शुरू हो सकती है.

NSA लगाने को लेकर हुई थी सरकार की आलोचना

सोनम वांगचुक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) जैसी सख्त धाराओं के इस्तेमाल पर विपक्षी दलों कई सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी और सरकार की आलोचना की थी. वही अब इस ताजा फैसले को लेकर मंत्रालय का कहना है कि भविष्य की चर्चाओं के लिए एक बेहतर माहौल तैयार करने और केंद्र व लद्दाख के बीच विश्वास की कमी को दूर करने के उद्देश्य से ही ये रिहाई सुनिश्चित की गई है.

    follow google news