MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक, 11 मई को कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, जानें आपके जिले का हाल

MP KA Mausam: 11 मई को मध्य प्रदेश के मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी है. नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

mp weather update
mp weather update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ जहां सूरज की तपिश लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं दूसरी तरफ चक्रवाती गतिविधियों और ट्रफ लाइन के चलते कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने 11 मई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है.

Read more!

11 मई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मध्य प्रदेश के ऊपर फिलहाल दो-दो वेदर सिस्टम एक्टिव हैं. 10 मई से हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का सीधा असर 11 मई को मध्य प्रदेश के मौसम पर दिखेगा. इसके प्रभाव से नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया और शहडोल जैसे जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

भीषण गर्मी का भी रहेगा कहर

राहत की बूंदों के बीच प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों जैसे इंदौर, उज्जैन, खंडवा, खरगोन और बड़वानी में पारा 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. भोपाल और ग्वालियर में भी दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है, जिससे दोपहर के समय लू जैसे हालात बन सकते हैं.

इन जिलों में 'येलो अलर्ट'

मौसम विभाग ने जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के जिलों में वज्रपात (बिजली गिरने) और आंधी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. शिवनी और अशोकनगर जैसे क्षेत्रों में हाल ही में हुई ओलावृष्टि के बाद किसान भी अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं.

सावधानी: खराब मौसम के दौरान बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे शरण न लें. भीषण गर्मी से बचने के लिए हाइड्रेटेड रहें और दोपहर के वक्त बिना वजह घर से बाहर निकलने से बचें.

    follow google news