मुंबई में TCS जैसा मामला! 19 साल की युवती को अश्लील मैसेज भेजे..धर्म पर टिप्पणी की, पुलिस ने आरोपी को सिखाया सबक

मुंबई में एक 19 साल की युवती को उसके पूर्व सहकर्मी ने नौकरी छोड़ने के बाद लगातार कॉल और अश्लील मैसेज भेजकर परेशान किया. आरोपी ने आपत्तिजनक तस्वीरें भी भेजीं. युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

mumbai
mumbai

दीपेश त्रिपाठी

follow google news

मुंबई में 19 साल की युवती को नौकरी छोड़ने के बाद उसके ही दफ्तर में काम करने वाले युवक ने इतना परेशान किया है अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है. दरअसल, युवती का आरोप है कि उसके दफ्तर में काम करने वाला युवक नौकरी छोड़ने के बाद भी लगातार पीछा कर रहा था. वह मिलने का दबाव बना रहा था. युवती ने बताया कि वह उसे अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक फोटो भेजकर प्रताड़ित भी कर रहा था. मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. 

Read more!

नौकरी छोड़ने के बाद तंग करने लगा

पीड़िता पहले एक ऑफिस में टेलीकॉलर के तौर पर काम करती थी. बताया जा रहा है कि जब दोनों साथ काम करते थे, तब उनके बीच कोई विशेष बातचीत नहीं थी. लेकिन जैसे ही लड़की ने नौकरी छोड़ी, आरोपी ने उसे कॉल और मैसेज करना शुरू कर दिया. शुरू में वह युवती की तारीफ करता था, लेकिन जल्द ही उसने अपनी हदें पार कर दीं.

अश्लील मांगें करने लगा था आरोपी

आरोपी ने युवती को न सिर्फ अपनी गंदी तस्वीरें भेजीं बल्कि उससे भी ऐसी ही मांग करने लगा. हद तो तब हो गई जब उसने धर्म को लेकर भड़काऊ टिप्पणी की. आरोपी ने कहा कि उसे धर्म से फर्क नहीं पड़ता और आजकल हिंदू लड़कियां मुस्लिम लड़कों को पसंद करती हैं. उसने युवती को जबरन मिलने के लिए लॉज पर बुलाने का दबाव भी बनाया.

सहेलियों को भी बनाया था शिकार

पीड़िता को पता चला कि वह इस आरोपी की इकलौती शिकार नहीं है. उसकी दो सहेलियों ने भी बताया कि आरोपी उन्हें पहले परेशान कर चुका था, जिसके बाद उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया था. आरोपी ने खुद भी कबूला था कि उसका अन्य लड़कियों के साथ भी संबंध रहा है और उसने उनके साथ गलत व्यवहार किया है.

पुलिस ने की कार्रवाई

आरोपी की हरकतों से तंग आकर युवती ने अपने पिता को आपबीती सुनाई. जिसके बाद पिता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि उसने और कितनी महिलाओं को अपना निशाना बनाया है.

    follow google news