रोटी सेंकने से पहले होटल कर्मचारी करता था घिनौनी हरकत... VIDEO सामने आते ही मुंबई के इस होटल में मचा बवाल, हुआ पुलिस एक्शन

Mumbai Hotel Controversy: मुंबई के गोरेगांव में एक होटल कर्मचारी पर ग्राहकों को परोसने से पहले रोटी पर थूक लगाने का गंभीर आरोप लगा है. इस कथित घिनौनी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर होटल मालिक पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है.

मुंबई में थूकर रोती बनाने का वीडियो वायरल
मुंबई में थूकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Mumbai Goregaon Hotel Viral Video: मुंबई के गोरेगांव एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक होटल के कर्मचारी पर कथित तौर पर रोटी पर थूककर ग्राहकों को परोसने का आरोप लगा है. इस घिनौनी हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी वे वायरल हो रहा है. मामला सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद होटल में रोटी बनाने वाले आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस अब उसपर आगे की कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

Read more!

ऐसे पकड़ में आया मामला?

यह मामला गोरेगांव पूर्व के संतोषनगर स्थित फिश कोलीवाडा होटल का बताया जा रहा है. दरअसल, 23 मई 2026 की रात 48 साल के दीपक दत्ताराम पवार नाम के शख्स रोज की तरह बाहर खाना खाने के लिए घर से निकले थे. सबसे पहले वे अपनी पसंद के होटल में गए थे लेकिन वहां ज्यादा भीड़ होने के कारण वे आगे बढ़ गए और इस फिश कोलीवाडा होटल में खाना खाने पहुंच गए. होटल के अंदर पहुंचते ही शिकायतकर्ता दीपक पवार ने जो देखा उसने उनके होश उड़ा गए.

उन्होंने देखा कि तंदूर पर रोटी बनाने वाला कर्मचारी हर एक रोटी को भट्टी में सेकने से पहले उस पर कथित तौर पर थूक लगा रहा था. ये देखकर वो हैरान रह गए. इसके बाद दीपक कुछ देर तक चुपचाप वहीं खड़े होकर कर्मचारी की इस हरकत को देखते रहे. उन्होंने अपना मोबाइल फोन निकाला और इस पूरी कथित घटना का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया.

वीडियो देखते ही भड़क उठे स्थानीय लोग

दीपक पवार होटल से बाहर आए फिर उन्होंने ये रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो इलाके के कुछ अन्य स्थानीय लोगों को दिखाया. वीडियो देखते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने होटल प्रबंधन के खिलाफ भारी नाराजगी जताई. इसके बाद 25 मई की रात को स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर पुलिस कंट्रोल रूम को इस मामले की सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने होटल में काम करने वाले आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया.

उत्तर प्रदेश का रहने वाला है आरोपी कर्मचारी

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी कर्मचारी की पहचान 53 वर्षीय कौशार गफार शेख के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक गफार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला है और यहां होटल में रोटी बनाने का काम करता था. आरोप है कि वो जानबूझकर और लापरवाही से रोटी पर थूक लगाकर उसे ग्राहकों की थाली तक पहुंचा रहा था जिससे लोगों के स्वास्थ्य और सेहत को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था.

होटल मालिक पर भी दर्ज होगा मुकदमा

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल के भीतर इस तरह की गतिविधि की जानकारी होने के बावजूद मालिक ने इसे नहीं रोका. वे ग्राहकों को दूषित खाना परोसता रहा. पुलिस ने अब आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेने के साथ ही होटल मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

खाने-पीने की दुकानों में सख्त निगरानी की मांग

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद से गोरेगांव और आसपास के इलाकों के लोगों में भारी गुस्सा है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे होटलों और खाने-पीने की दुकानों पर नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच और सख्त सरकारी निगरानी की व्यवस्था की जाए. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

इनपुट- शिवशंकर तिवारी

यह भी पढ़ें: Bullet से पटाखा बजाकर दिखा रहा था टौर, हरियाणा पुलिस ने युवक को सिखाया तगड़ा सबक

    follow google news