Mumbai Mahila viral video: मुंबई के वर्ली इलाके में बीजेपी की महिला जन आक्रोश रैली के दौरान एक महिला का गुस्से में चिल्लाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, इस रैली में भारी भीड़ के कारण सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस जाम में एक महिला करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक फंसी रही, जिसके बाद उसका सब्र टूट गया और वो गुस्से में प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर विरोध जताने लगी. बताया जा रहा है कि ये मार्च महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष के रुख के खिलाफ आयोजित किया गया था, लेकिन इसकी वजह से आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा.
ADVERTISEMENT
मंत्री गिरीश महाजन को बीच सड़क पर घेरा
वीडियो में पहले तो महिला पुलिसवालों से भिड़ती हुई दिख रही है. वो पुलिसवालों से टैफिक खुलावाने को कहती है. इसके बाद उसका सामना महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन हो जाता है. गिरीश महाजन उस समय मीडिया को इंटरव्यू दे रहे थे. इसी बीच महिला का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया. महिला से मंत्री के सामने ही मोर्चा खोल दिया और उन्हें खूब खरी खरी सुनाई. इतना ही नहीं महिला ने गुस्से में चिल्लाते हुए मंत्री गिरीश महाजन को गेट आउट फ्रॉम हेयर यानी की यहां से चले जाओ तक कहा दिया. महिला की मंत्री के साथ साथ रैली में आए कार्यकर्ताओं से भी उलझती हुई दिखी. महिला ने आयोजकों पर चिल्लाते हुए रैली की वजह से लोगों को हुई परेशानी के लिए खरी खोटी सुनाई. महिला का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उसने प्रदर्शन को किसी पास के खुले मैदान में ले जाने की मांग भी की.
पुलिस से तीखी बहस और कड़े सवाल
ट्रैफिक में घंटों फंसी इस महिला ने पुलिस प्रशासन पर भी अपनी भड़ास निकाली. इस बीच जब कुछ पुरुष पुलिसकर्मीयों ने महिला को रोकने की कोशिश की तो वो उनपर भी नाराज होती नजर आई. महिला ने ऊंची आवाज में पूछा कि यहां का इंचार्ज कौन है. महिला एक हाथ से वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी और राजनीतिक रैलियों के कारण होने वाली असुविधा को लेकर कड़े सवाल उठा रही थी. इस बीच फिर मोर्चा संभालने महिला पुलिसकर्मीयों को बुलाया गया. महिला उनपर भी अपना गुस्सा निकालती दिखी.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक आम नागरिक राजनीतिक प्रदर्शन की वजह से होने वाले ट्रैफिक से परेशान है. वीडियो के सामने आने के बाद इसे लेकर अब सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह से रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं. वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए विपक्ष ने भी सत्तापक्ष पर निशाना साधा है. विपक्ष का कहना है कि प्रदर्शन के नाम पर आम जनता को परेशान करना पूरी तरह गलत है.
बड़ा राजनीतिक विवाद बना वर्ली का हंगामा
दरअसल, BJP के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन द्वारा महिला आरक्षण बिल के समर्थन में एक मार्च निकाला गया था. इस वजह से सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई और कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. जाम में फंसने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि भीड़ और ट्रैफिक की वजह से वह काफी देर तक जाम लगा रहा. इसी दौरान इसमें फंसी एक महिला का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.
ADVERTISEMENT


