live blog active
लाइव

Nandigram-Rejinagar By-Poll Result LIVE: नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव में भाजपा को बढ़त, जानें पल-पल के अपडेट!

न्यूज तक डेस्क

09 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 9 2026 10:18 AM)

Nandigram-Rejinagar By-Poll Result LIVE: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 9 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में दोनों ही सीटों पर बीजेपी को बढ़त है. जानिए उम्मीदवारों की स्थिति और उपचुनाव के नतीजों से जुड़े पल-पल के अपडेट.

Google CTA
Nandigram-Rejinagar By-Poll Result LIVE Updates
Nandigram-Rejinagar By-Poll Result LIVE Updates

पश्चिम बंगाल की सियासत में एक बार फिर सरगर्मी अपने चरम पर है. राज्य की दो अहम विधानसभा सीटों नंदीग्राम और रेजीनगर पर हुए उपचुनाव के बाद अब वोटों की गिनती की जा रही है. इसके बाद धीरे-धीरे रुझान आने शुरु हो जाएंगे. इन दोनों सीटों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतगणना सुबह से जारी है. पिछले दिनों हुए मतदान के दौरान दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया था, जहां रेजीनगर में लगभग 80.07% और नंदीग्राम में करीब 80.89% बंपर मतदान दर्ज किया गया था. 

Read more!

यह उपचुनाव कई मायनों में बेहद खास है. खासकर नंदीग्राम सीट पर राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, जो बंगाल की राजनीति का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु रही है. यहां का चुनावी मुकाबला सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अन्य विपक्षी दलों के बीच एक तीखी और दिलचस्प टक्कर के रूप में देखा जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन परिणामों का असर केवल इन दो सीटों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह राज्य के व्यापक राजनीतिक और चुनावी समीकरणों की एक नई दिशा तय कर सकता है. जैसे-जैसे ईवीएम (EVM) के मतपेटी खुल रहे हैं, शुरुआती रुझानों में हर घंटे राजनीतिक दलों के धड़कनें तेज होती जा रही हैं. 

साथ ही तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम और पुडुचेररी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए भी वोटों कि गिनती जारी है. इसके अलावा आज असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के भी नतीजे सामने आएंगे.

किस पार्टी का उम्मीदवार बाजी मारेगा और किसके हाथ निराशा लगेगी, इस पर पूरे देश की नजर टिकी है. मतगणना के हर एक राउंड के सबसे तेज अपडेट्स, सटीक आंकड़े और पल-पल की बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहिए...

  • 10:18 AM • 09 Oct 2026

    Nandigram By Poll Result LIVE: नंदीग्राम में पहले राउंड की गिनती के बाद भाजपा को कितने वोटों की बढ़त?

    LIVE Updates Rejinagar By Poll Result: नंदीग्राम विधानसभा सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा (BJP) आगे चल रही है, जबकि पहले राउंड की पूरी गिनती के बाद भाजपा ने 9,600 वोटों की भारी बढ़त बना ली है.

  • 10:10 AM • 09 Oct 2026

    By-Election Result LIVE: पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर कांग्रेस का क्या है हाल?

    LIVE Updates By-Poll Result: पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सुबह से मतगणना जारी है. ताजा अपडेट के मुताबिक अभी तक 2 राउंड की गिनती हो गई है. यहां AINRC के अशोक आनंद को 6950 वोट मिला है. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को 2392 वोट मिला है और वे 4558 वोटों से पीछे चल रहे है.

  • 10:02 AM • 09 Oct 2026

    Tamil Nadu By-Poll Counting LIVE: तमिलनाडु के दोनों विधानसभा सीटों के दूसरे राउंड के परिणाम आए सामने

    मधुरांतकम विधानसभा उपचुनाव

    मधुरांतकम सीट पर दूसरे राउंड की गिनती के बाद टीवीके (TVK) ने अपनी बढ़त मजबूत रखी है:

    • TVK: 4,906 वोट
    • DMK: 3,514 वोट
    • AIADMK: 2,818 वोट

    धारापुरम विधानसभा उपचुनाव 

    धारापुरम सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है, जहां एआईएडीएमके (AIADMK) और टीवीके (TVK) के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है:

    • AIADMK (बानमती): 6,450 वोट
    • TVK (सत्याभामा): 6,384 वोट
    • DMK (सुकन्या): 4,927 वोट
    • Nam Tamilar (कार्तिका): 168 वोट
    • CPI: 70 वोट
  • 09:49 AM • 09 Oct 2026

    Assam By Poll Election Result LIVE: नगांव सीट पर लगातार बढ़ रही बीजेपी की लीड!

    असम की नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देवाशीष शर्मा लगातार लीड बनाए हुए है. ताजा अपडेट के मुताबिक 34146 वोट मिले है, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को 9327 वोट ही मिले है. इस हिसाब से बीजेपी उम्मीदवार 24819 वोटों के साथ लीड कर रहे है.

  • 09:37 AM • 09 Oct 2026

    West Bengal Bypoll Results LIVE:शुरुआती रुझान में नंदीग्राम और रेजीनगर में बीजेपी को बढ़त

    LIVE West Bengal By-Election Result: पश्चिम बंगाल के दोनों विधानसभा सीट नंदीग्राम और रेजीनगर पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस और ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. शुरुआती रुझान में बीजेपी ने दोनों ही सीटों पर बढ़त बना ली है. 

  • 09:21 AM • 09 Oct 2026

    Tamil Nadu By-Poll Counting: तमिलनाडु के 2 सीटों के रुझान आए सामने!

    तमिलनाडु उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के अनुसार, धारापुरम सीट पर पहले राउंड में टीटीवीके (TVK) को 1350 और एआईएडीएमके (AIADMK) को 2078 वोट मिले, जबकि डीएमके (DMK) को 870 और एडीएफके (ADMK) को 643 वोट प्राप्त हुए. वहीं मदुरंतकम सीट के अद्यतन आंकड़ों में टीवीके 5061 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही है, जबकि डीएमके 3710 वोटों के साथ दूसरे और एआईएडीएमके 2903 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है, जिससे टीवीके 1351 वोटों की मजबूत बढ़त बनाए हुए है.

  • 09:12 AM • 09 Oct 2026

    Nagaon Seat By-Poll Counting LIVE: नगांव सीट पर शुरुआती रुझान में कांग्रेस को झटका!

    Nagaon By-Election Counting LIVE: असम के नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. इसी बीच शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को झटका लगा है. ताजा अपडेट के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी देवाशीष शर्मा 3376 वोटों की लीड के साथ आगे चल रहे है. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 1385 वोट ही मिले है.

  • 08:59 AM • 09 Oct 2026

    By Poll Result LIVE Updates: वोटो की गिनती शुरू, शुरुआती रुझानों में TVK और AINRC को बढ़त

    न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 अक्टूबर को हुए उपचुनावों के लिए शुक्रवार को वोटों की गिनती से सामने आ रहे शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय और एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली सत्तातूढ़ सरकारों को बढ़त मिलती दिख रही है.

  • 08:47 AM • 09 Oct 2026

    West Bengal Bypoll Results LIVE: बंगाल उपचुनाव पर कांग्रेस का तंज

    पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने उपचुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अगर मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में हुआ होता, तो कुछ उम्मीद की जा सकती थी. हमने वास्तव में दोबारा मतदान (री-पोल) कराने की मांग की थी. असली मतदाता अपने वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों तक पहुँच ही नहीं सके. नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता काफी परेशान थे, वे अपने वोट डालने में असमर्थ रहे. नतीजतन, हमने रेजीनगर और नंदीग्राम दोनों जगहों पर फिर से चुनाव कराने की मांग की. भाजपा की मौजूदा मानसिकता, जो 'एक देश, एक वोट और एक राजनीतिक पार्टी' का समर्थन करती है, 'मनुवादी' विचारधारा को दर्शाती है. चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के बीच बनी सांठगांठ के कारण असली मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से बाहर कर दिए गए. इन लोगों को वोट देने के अवसर से वंचित कर दिया गया.'

  • 08:40 AM • 09 Oct 2026

    Nandigram By Poll Result LIVE: काउंटिंग शुरू, भारी सुरक्षा बल तैनात

    West Bengal Bypoll Results LIVE: नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. मतगणना केंद्र पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है.