Ravindra Erande case: महाराष्ट्र के नासिक से सामने आया कथित 'भोंदू बाबा' अशोक खरात का मामला इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी बीच अब यहां से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस बार 121 अश्लील वीडियो मिलने से सनसनी फैल गई है. खास बात यह है कि इस बार 63 वर्षीय आरोपी खुद चलकर पुलिस थाने पहुंचा था. दरअसल, आरोपी अपने साथ हुई एक घटना की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा था. लेकिन जब पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर जांच शुरू की तो पूरा मामला ही पलट गया. जांच आगे बढ़ी तो उल्टा आरोपी की ही पोल खुल गई. पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो आरोपी के ऐसे ऐसे राज सामने आए कि अधिकारियों के भी होश उड़ गए. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है. क्या है पूरा मामला, कैसे पुलिस ने शिकायत करने वाले आरोपी को लेकर ही ये चाैंकाने वाला खुलासा कर दिया और क्या था वो मामला जिसे आरोपी पुलिस के पास लेकर गया था? चलिए जानते हैं इस पूरे केस की इनसाइड स्टोरी…
ADVERTISEMENT
पीड़ित बनकर पहुंचा था पुलिस के पास लेकिन...
दरअसल, यह मामला नाशिक के सातपुर इलाके का है. यहां पुलिस थाने में 2 अप्रैल को 63 साल के रविंद्र एरंडे नामक बुजुर्ग ने 4 लोगों को खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करवाया. रविंद्र ने आरोप लगाया कि ये लोग उसकी प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड कर रहे हैं. मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए चारों आरोपियों को अरेस्ट किया. जांच के लिए इन आरोपियों के मोबाइल, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड जब्त किए. इसके बाद तो पूरा मामला ही पलट गया और शिकायत करने वाला रविंद्र खुद ही एक बड़े सेक्स स्कैंडल का आरोपी बन गया है.
121 अश्लील वीडियो में अलग अलग महिलाओं के साथ दिखा आरोपी
दरअसल, पीड़ित बनकर रविंद्र ने जिनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी पुलिस को उनके मोबाइल से 121 अश्लील वीडियो क्लिप मिलीं. इन सभी वीडियोज में शिकायतकर्ता रवींद्र अलग-अलग महिलाओं के साथ नजर आया. इसके बाद तो पुलिस ने भी होश उड़ गए.
पीड़ित महिला ने खोले रविंद्र के कई राज
इस बीच एक पीड़ित महिला सामने आई. विक्टिम ने सातपुर पुलिस से कॉन्टैक्ट किया और रविंद्र के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए. महिला की शिकायत के मुताबिक, सातपुर के रहने वाले 63 साल के सस्पेक्ट रविंद्र एरंडे ने उसे बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने, उसका भविष्य उज्ज्वल बनाने का वादा किया और उसका भरोसा जीता. शिकायत के अनुसार अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली इस महिला को आरोपी नासिक और इगतपुरी इलाकों के अलग-अलग होटलों में ले गया और बार-बार उसका यौन शोषण किया.
डिजिटल सबूत जब्त, आरोपी के खिलाफ जांच जारी
मामले की जानकारी देते हुए नासिक जोन 2 के DCP किशोर काले ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी रवींद्र एरंडे ने कई महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाए. इतना ही नहीं उसने इन सब को रिकॉर्ड भी किया. उन्होने कहा कि ये मामले के सामने आने के बाद एक बड़े सेक्स रैकेट या स्कैंडल का पर्दाफाश हो सकता है. DCP ने बताया कि पुलिस ने जो डिजिटल सबूत जब्त किए हैं उनकी जांच चल रही है. ऐसे में इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि मामले में और भी कई चौंकाने वाली बातें सामने आए.
पुलिस पीड़ितों से की ये अपील
फिलहाल, शिकायत के आधार पर सतपुर पुलिस ने रविंद्र एरंडे के खिलाफ BNS की धारा 69, 77, IT एक्ट की धारा 67(A) और एट्रोसिटीज एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस समय आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उसके खिलाफ जांच चल रही है. इस बीच कोर्ट से पुलिस को आरोपी की 2 दिन की रिमांड मिली है. इस बीच अब पुलिस ने नासिक पुलिस ने नागरिकों, खासकर पीड़ित महिलाओं से इस मामले में आगे आने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि अगर आरोपी के खिलाफ कोई शिकायत है तो उसे सातपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाए. पुलिस ने कहा है कि शिकायत करने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी.
रिपोर्ट- प्रवीण बी. ठाकरे.
यह भी पढ़ें: रुपाली चाकणकर के लिए मुसीबत बना अश्लील CD वाला अशोक खरात, जानें वे बाबा के चक्कर कैसे फंसी?
ADVERTISEMENT


