Breaking News: NEET UG में पेपर लीक होने के बाद रद्द परीक्षा हुई रद्द, अब CBI करेगी मामले की जांच

NEET UG 2026 Cancelled: NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. पेपर लीक विवाद के बाद NTA ने परीक्षा रद्द कर दी है. अब मामले की जांच CBI करेगी. जानिए कब हुई थी परीक्षा, पेपर लीक विवाद कैसे शुरू हुआ और दोबारा परीक्षा को लेकर क्या अपडेट सामने आया है.

NEET UG 2026 Cancelled
NEET UG 2026 Cancelled

न्यूज तक डेस्क

follow google news

NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. पेपर लीक होने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) ने इसे रद्द कर दिया है. परीक्षा इसी महीने 3 मई को हुई थी और कुछ दिन बाद ही पेपर लीक की घटना सामने आई थी. पेपर लीक के विवाद को देखते हुए NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है और साथ ही यह परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी. NTA ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीख जल्द ही घोषणा की जाएगी.

Read more!

पारदर्शिता बरकरार रखने के लिए लिया गया फैसला

NTA ने कहा है कि यह फैसला 10 मई 2026 को जारी प्रेस रिलीज के क्रम में लिया गया है. एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि, 8 मई को परीक्षा के स्वतंत्र-निष्पक्ष जांच और जरूरी कार्रवाई के लिए मामले को केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया था. इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले इनपुट और जांच रिपोर्ट की समीक्षा की गई. फिर पेपर लीक होने को लेकर CBI जांच के भी आदेश दिए है.

एजेंसी ने साफ कहा है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि सिस्टम में पारदर्शिता बरकरार रहें और परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और विश्वसनीय भी रहे. NTA ने आगे कहा है कि, अब NEET UG 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी. नई परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल और सारी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट और अन्य आधिकारिक माध्यमों से दी जाएगी. साथ ही NTA ने आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है.

22 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम

NEET परीक्षा 2026 में इस बार तकरीबन 22 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था. अब पेपर लीक की घटना के बाद मामले की जांच तेज हो गई है और राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप(SOG) दो बड़े एंगल पर काम कर रही है. पहला एंगल, परीक्षा का प्रश्न पत्र जहां छपा वहां से लीक हो सकता है. दूसरा, जांच एजेंसियों को शक है कि पेपर सेट करने वाले किसी व्यक्ति ने इसे लीक किया हो. मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने इसे CBI को सौंप दी है.

45 से ज्यादा लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

इस मामले में अब तक राजस्थान पुलिस की SOG ने बड़ी कार्रवाई की है और 45 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है. इसके अलावा मामले के तार जहां-जहां से जुड़ टीम लगातार छापेमारी और पूछताछ कर रही है. बीते कल यानी सोमवार तक 13 लोगों को हिरासत में लिया गया था.

एक गेस पेपर और शुरू हुआ लीक विवाद

दरअसल बीते दिन ही NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर सवाल उठने लगे थे. दावा किया जा रहा कि परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स के पास एक ऐसा गेस पेपर पहुंचा था, जिसमें 720 में से 600 नंबर के सवाल पूरी तरह मैच कर रहे थे. दावे को लेकर NTA पर सवाल उठने लगे और धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ने लगा था. फिर राजस्थान पुलिस की SOG ने कई जगह छापेमारी कर संदिग्धों को दबोचना शुरू कर दिया. हिरासत में लिए गए लोगों में सीकर के एक नामी कोचिंग के करियर काउंसलर भी शामिल बताए जा रहे हैं.

NEET Exam Leak: केरल से सीकर पहुंचा गेस पेपर, 720 में से 600 नंबर के सवाल हूबहू, क्या महज इत्तेफाक था या नीट इतिहास का सबसे बड़ा कांड?

    follow google news