NEET Re-Exam: 21 जून को होगी NEET परीक्षा, NTA ने तारीख का किया ऐलान

NEET Re-Exam: नीट यूजी (NEET UG) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. पेपर लीक के विवाद के बाद रद्द हुई परीक्षा अब 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी.

NEET EXAM
NEET EXAM

न्यूज तक डेस्क

follow google news

NEET Re-Exam: NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 की नई तारीख घोषित कर दी है. अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. इससे पहले पेपर लीक के आरोपों और अनियमितताओं की शिकायतों के चलते 3 मई को हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया था.

Read more!

शिक्षा मंत्री के आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक

परीक्षा की नई तारीख का फैसला गुरुवार देर रात केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया. इस हाई-लेवल मीटिंग में नीट-स्नातक (NEET-UG) को दोबारा आयोजित करने की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई. बैठक में उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी, विद्यालय शिक्षा सचिव संजय कुमार और एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

23 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर

बता दें कि 3 मई को हुई नीट परीक्षा में देशभर के करीब 23 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. हालांकि, पेपर लीक की खबरों से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है, NTA पर सवाल खड़े हो रहे हैं. जिसके बाद सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी. सीबीआई इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां कर चुकी है.

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड और निर्देश

जानकारी के अनुसार, दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की नई सूची, एडमिट कार्ड और जरूरी दिशा-निर्देश जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी भ्रम से बचने के लिए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें.

    follow google news