नेपाल बाढ़ में फंसी कैलाश-मानसरोवर यात्री सुनीता अहूजा, वीडियो जारी पर पीएम मोदी से लगाई गुहार!

न्यूज तक डेस्क

27 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 27 2026 6:20 PM)

Nepal Flood Update: नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बीच कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गई सुनीता अहूजा फंस गई हैं. वीडियो जारी कर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है. जानिए सुनीता ने क्या कहा, उनकी मौजूदा स्थिति क्या है और नेपाल में बाढ़ के बाद कितना बड़ा खतरा मंडरा रहा है.

Nepal Flood Update
नेपाल बाढ़ की वजह से फंसी सुनीता अहूजा ने प्रधानमंत्री मोदी से लगाई गुहार!
Google CTA

नेपाल के भोटेकोशी नदी में बुधवार 26 अगस्त को आए भीषण बाढ़ ने लोगों की जिंदगी में भूचाल ला दिया है. इस बाढ़ ने अभी तक जहां 332 लोगों की जिंदगी ले ली है, वहीं 1500 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे है. बाढ़ के कारण सड़कें, पुल इस तरह बर्बाद हुए कि कई इलाकों का संपर्क टूट गया है. इसी बीच एक दर्दनाक कहानी सामने आई हैं, जहां कैलाश-मानसरोवर की यात्रा पर निकली एक महिला ने भारत सरकार से गुहार लगाई है. महिला ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री से अपील की है कि वे इस समस्या का समाधान निकालें ताकि उनकी परेशानियां कम हो सकें. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.

Read more!

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए निकली थी महिला

नेपाल में बाढ़ की वजह से फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. इसी बीच सुनीता अहूजा नाम की एक महिला का वीडियो सामने आया है. वीडियो में महिला कहती है कि, 

'ओम नमः शिवाय. कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए मैं अपने पति के साथ दीपक आहूजा के साथ निकली थी और मैं 'मून हिमालय' की तरफ से आई थी. लेकिन इसी बीच मेरी तबीयत खराब होने की वजह से हम किरोग में 3 दिन पहले नीचे आ गए. और कल जो फ्लड(बाढ़) आया उसमें हम लोग फंस गए हैं और अब हमें समझ नहीं आ रहा है कि हमें कहां जाना चाहिए.'

प्रधानमंत्री से लगाई गुहार

महिला ने आगे वीडियो में कहा कि, 'यहां ना कोई जानकारी मिल रही है ना ही कुछ पता चल रहा है. यहां बहुत भारतीय नागरिक लापता भी हैं और यहां के नागरिक भी सभी डिस्टर्ब(परेशान है). किसी को भी नहीं पता है कि कहां जाना है और कोई परमिशन भी नहीं मिल रही है. इसलिए मेरी हमारे देश के प्रधानमंत्री से गुजारिश है कि चाइना के गवर्नमेंट से बात करें और हमारे लिए कुछ रेस्क्यू कराएं या कोई परमिशन दिलवाएं कि हम अपने घर वापस आ सकें. '

सुनीता ने आगे वीडियो में आगे कहा कि, क्योंकि मेरी तबीयत खराब हैं, यहां सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है. यहां खाने-पीने की व्यवस्था भी नहीं है और हम सब यहां परेशान हो रहे हैं. अपने घर से अपने देश से दूर हैं. तो प्लीज आप लोग हमारी हेल्प करें. साथ ही उन्होंने होटल का एड्रेस के लिए एक कार्ड दिखाते हुए कहा कि, 'अभी हम लोग यहां फंसे हुए है और हमारे बाकी लोग कल आएंगे. तो प्लीज कोई परमिट निकालें जिससे की हम लोग अपने घर वापस आ सकें.ओम नमः शिवाय.'

अभी क्या है मौजूदा स्थिति?

नेपाल सरकार ने बाढ़ के खतरे को लेकर एक खास नोटिस जारी किया है. नेपाल के विदेश मंत्रालय के जरिए चीन से मिली जानकारी के मुताबिक, भोटेकोशी नदी के उद्गमस्थल पर पानी का बहाव रुकने से करीब 20 लाख घनमीटर पानी का तालाब बन गया है. चीन के दावों को माने तो, अगले तीन दिनों में इस स्थान पर करीब 30 लाख घनमीटर अतिरिक्त पानी पहुंचने का अनुमान है. इससे तालाब टूटने का खतरा काफी ज्यादा है. इसलिए स्थिति को देखते हुए इन इलाकों के लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

किसी ने आम के पेड़ पर लटकर बचाई जिंदगी तो किसी की बह गई पत्नी...नेपाल तबाही में जिंदा बचे लोगों ने सुनाई आपबीती