Noida School News: नोएडा में प्रदूषण के बीच छोटे बच्चों को राहत, कक्षा 5 तक के लिए हाइब्रिड पढ़ाई अनिवार्य

अरुण त्यागी

11 Nov 2026 (अपडेटेड: Nov 11 2026 7:05 PM)

Noida School News: बढ़ते प्रदूषण और GRAP-3 के लागू होने के बाद गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने स्कूली बच्चों के लिए अहम कदम उठाया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 5 तक के छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिससे अभिभावकों और स्कूलों को बड़ी राहत और जरूरी जानकारी मिली है.

नोएडा में प्रदूषण के बीच छोटे बच्चों को राहत
नोएडा में प्रदूषण के बीच छोटे बच्चों को राहत
Google CTA

Noida School News: दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण का असर अब आम जनजीवन के साथ-साथ छोटे बच्चों की सेहत पर भी पड़ने लगा है. हवा की बिगड़ती गुणवत्ता को देखते हुए गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है. प्रशासन ने जिले के स्कूलों में कक्षा 5 तक के बच्चों की पढ़ाई को लेकर नया आदेश जारी किया है. इसके तहत अब बच्चों को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से पढ़ाई का विकल्प देना अनिवार्य कर दिया गया है.

Read more!

कक्षा 5 तक के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई अनिवार्य

जिला प्रशासन के नए आदेश के मुताबिक, गौतमबुद्धनगर में कक्षा 5 तक के सभी बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराई जाएगी. यानी स्कूलों को ऑफलाइन कक्षाओं के साथ-साथ ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प भी उपलब्ध कराना होगा. जिन स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा मौजूद है, उन्हें तत्काल यह व्यवस्था शुरू करनी होगी. इसका मकसद बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के साथ उन्हें प्रदूषण के बीच घर से पढ़ने का विकल्प देना है.

सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

प्रशासन का यह निर्देश जिले के सभी तरह के स्कूलों पर लागू होगा. इसमें परिषदीय विद्यालयों के अलावा सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल भी शामिल हैं. आदेश के मुताबिक, स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने संस्थानों में इस व्यवस्था का पूरी तरह पालन कराएं.

आदेश नहीं मानने पर स्कूलों के खिलाफ होगी कार्रवाई

प्रशासन ने साफ किया है कि इस आदेश के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि कोई स्कूल निर्देशों की अनदेखी करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार की ओर से जारी इस आदेश के बाद संबंधित स्कूलों को ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी. इससे प्रदूषण के बीच छोटे बच्चों को घर से पढ़ाई करने का विकल्प मिल सकेगा और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: Noida Metro: नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो का विस्तार, 8.44 KM लंबे नए कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी; बनेंगे 5 स्टेशन