Pakistan LOC Firing News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान ने एक बार फिर उकसावे वाली कार्रवाई की है. रविवार सुबह तड़के पुंछ के डिगवार सेक्टर में एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा के भीतर दाखिल होने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, वहां तैनात भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद ड्रोन वापस भागने पर मजबूर हो गया.
ADVERTISEMENT
सैन्य सूत्रों के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल होता दिखाई दिया. सतर्क जवानों ने तुरंत दर्जनभर से अधिक राउंड फायर किए. फायरिंग के दौरान ड्रोन को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन वह कुछ देर मंडराने के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की ओर लौट गया.
तीन दिनों में दूसरी घटना
बताया जा रहा है कि बीते तीन दिनों में यह दूसरी घटना है. इससे पहले 27 फरवरी को भी इसी क्षेत्र में सीमा पार से आए ड्रोन पर सेना ने कार्रवाई की थी. लगातार हो रही ड्रोन गतिविधि को सुरक्षा एजेंसियां गंभीर मान रही हैं.
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
ड्रोन की घुसपैठ के बाद सेना ने पूरे डिगवार और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान (Search Operation) शुरू कर दिया है. अधिकारियों को अंदेशा है कि ड्रोन के जरिए सीमा पार से हथियार, नशीले पदार्थ या जासूसी के उपकरण गिराए जा सकते हैं. फिलहाल पूरे पुंछ सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है.
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. सुरक्षा बल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि ड्रोन के जरिए कोई हथियार, गोला-बारूद या नशीला पदार्थ तो नहीं गिराया गया. पुंछ सेक्टर में निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है.
सीमा पर बढ़ी सतर्कता
पुंछ सेक्टर में फिलहाल हाई अलर्ट है. गौरतलब है कि पाकिस्तान इस समय अफगान सीमा पर भी तनाव झेल रहा है, लेकिन इसके बावजूद भारत की सीमा पर ड्रोन गतिविधियां थम नहीं रही हैं.
इनपुट: पीटीआई
ADVERTISEMENT

