13 साल का साथ और 3rd डिवोर्स! पवन कल्याण के तलाक की पोस्ट ने मचाया हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला

अलका कुमारी

10 Nov 2026 (अपडेटेड: Nov 10 2026 9:52 AM)

साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला के 13 साल बाद अलग होने की खबर एक वायरल जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए तेजी से चर्चा में है.

पवन कल्याण
पवन कल्याण
Google CTA

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के मुखिया पवन कल्याण एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से तैर रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पवन कल्याण और उनकी रूसी मूल की पत्नी अन्ना कोनिडेला की 13 साल पुरानी शादी टूट गई है.

Read more!

वायरल हो रहे एक कथित 'जॉइंट स्टेटमेंट' (संयुक्त बयान) में कहा गया है कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. इस पोस्ट के अनुसार, कपल ने लिखा है कि अलग होने के बावजूद उनके बीच सम्मान और दोस्ती बरकरार रहेगी, और वे दोनों अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे. हालांकि, इस वायरल पोस्ट की प्रामाणिकता या शादी टूटने की खबरों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

पवन कल्याण और अन्ना की पहली मुलाकात साल 2011 में तेलुगु फिल्म 'तीन मार' के सेट पर हुई थी. इस फिल्म में पवन मुख्य भूमिका में थे, जबकि अन्ना ने एक छोटा सा किरदार निभाया था. शूटिंग के दौरान शुरू हुई यह जान-पहचान जल्द ही प्यार में बदल गई और दोनों ने सितंबर 2013 में शादी कर ली. इस शादी से उनके दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी हैं.

तीसरी बार चर्चा में पर्सनल लाइफ

यह पहला मौका नहीं है जब पवन कल्याण की निजी जिंदगी खबरों में है. इससे पहले वे दो बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं:

  • पहली शादी: 1997 में नंदिनी के साथ हुई, जो ज्यादा समय नहीं टिक सकी.
  • दूसरी शादी: 2009 में अभिनेत्री रेणु देसाई से हुई, जिनसे उनके दो बच्चे हैं. साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था.
  • तीसरी शादी: 2013 में अन्ना कोनिडेला के साथ हुई.

अपनी तीनों शादियों से पवन कल्याण कुल छह बच्चों के पिता हैं. फिलहाल, उनके फैंस और राजनीतिक गलियारों में इस वायरल खबर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं, लेकिन हर किसी को एक्टर या उनकी टीम की तरफ से आधिकारिक बयान का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: Shesh Bharat: आंध्र में चंद्रबाबू नायडू की आंधी, जगन रेड्डी अपने पिता का किला भी नहीं बचा पाए