पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा… एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े दाम, जानिए दिल्ली से मुंबई तक के नए रेट

Petrol Diesel Price Hike:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी भारी उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी कर दी है जिससे आम जनता की जेब पर सीधा बोझ बढ़ेगा.

पेट्रोल और डीजल के फिर बढ़ें दाम
पेट्रोल और डीजल के फिर बढ़ें दाम

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Petrol Diesel Price Hike:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी भारी उतार-चढ़ाव और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का सीधा असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर दिखने लगा है. देश की सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की और बढ़ोतरी कर दी है.  बता दें कि इससे पहले बीते शुक्रवार यानी 15 मई को ही तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी वृद्धि की थी. ऐसे में एक ही हफ्ते के अंदर ही ये ईंधन की किमतों में दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है.

Read more!

जानिए क्यों अचानक बढ़ गए ईंधन के दाम

बाजार विश्लेषकों और उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर जारी कूटनीतिक और सैन्य संकट की वजह से ईंधन  के दरों में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते गतिरोध और हॉर्मुज़ स्ट्रैट मार्ग (strait of hormoz) पर आपूर्ति बाधित होने की आशंका से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बनी हुई हैं. इसके चलते भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों को भारी दैनिक घाटा उठाना पड़ रहा था.

रिफाइनिंग कंपनियों का अंडर रिकवरी घाटा

हालांकि, पिछले हफ्ते हुई 3 रुपये की बढ़ोतरी से रिफाइनिंग कंपनियों के घाटे में करीब 25 प्रतिशत की कमी आई थी. लेकिन लागत और बिक्री मूल्य के बीच के बड़े अंतर यानी अंडर-रिकवरी को पाटने के लिए यह ताजा बढ़ोतरी की गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक संकट जल्द नहीं थमा तो आने वाले दिनों में किश्तों में ऐसी और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

दिल्ली से मुंबई तक जानिए अब क्या हैं भाव

  • दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है
  • मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 94.08 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है
  • कोलकाता में पेट्रोल 96 पैसे महंगा होकर 109.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है
  • चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे बढ़कर 104.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86 पैसे महंगा होकर 96.11 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है

माल ढुलाई और आम बजट पर असर

एक ही हफ्ते में ईंधन के दामों में कुल मिलाकर करीब 4 रुपये की इस संचयी बढ़ोतरी यानी क्यूम्युलेटिव हाइक से माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र पर सबसे ज्यादा और सीधा असर पड़ेगा. डीजल महंगा होने से देश भर में आवश्यक वस्तुओं, सब्जियों, फलों और रोजमर्रा के सामानों के परिवहन की लागत बढ़ जाएगी जिसके चलते आने वाले हफ्तों में खुदरा महंगाई यानी रिटेल इन्फ्लेशन में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: आठवां वेतन आयोग आने के बाद सरकारी कर्मचारियों की सैलरी देगी प्राइवेट सेक्टर को टक्कर? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

    follow google news