पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा… 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम, जानिए दिल्ली से मुंबई तक के नए रेट

Petrol Diesel New Rate Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है. 10 दिनों के भीतर चौथी बार बढ़े ईंधन के दामों ने अब महंगाई की नई लहर का खतरा पैदा कर दिया है. विशेषज्ञों का मानना है कि इसका असर जल्द ही राशन, सब्जियों और रोजमर्रा की चीजों पर दिख सकता है.

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुई बढ़ोतरी
पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुई बढ़ोतरी

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Petrol Diesel Price Hike: हफ्ते की शुरुआत के पहले दिन यानी सोमवार को आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है. महज 10 दिनों के भीतर तेल कंपनियों ने चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं. ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत में कुल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.

Read more!

बता दें कि तेल कंपनियों ने पहली बार 15 मई को ईंधन के दामों में बढ़ोतरी की थी. इसके बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा जारी है. अब तक चार बार हुई बढ़ोतरी के चलते दोनों ईंधन 7 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगे हो चुके हैं.

देश के चारों महानगरों में ईंधन के नए दाम

नई दरें लागू होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. इसके साथ ही देश के अन्य महानगरों में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है. 25 मई की सुबह 6 बजे से लागू नई दरों के बाद अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं.

पेट्रोल के नए दाम

दिल्ली: 102.12 रुपये (2.61 रुपये की बढ़ोतरी)
कोलकाता: 113.51 रुपये (2.87 रुपये की बढ़ोतरी)
मुंबई: 111.21 रुपये (2.72 रुपये की बढ़ोतरी)
चेन्नई: 107.77 रुपये (2.46 रुपये की बढ़ोतरी)

डीजल के नए दाम

दिल्ली: 95.20 रुपये (2.71 रुपये की बढ़ोतरी)
कोलकाता: 99.82 रुपये (2.80 रुपये की बढ़ोतरी)
मुंबई: 97.83 रुपये (2.81 रुपये की बढ़ोतरी)
चेन्नई: 99.55 रुपये (2.57 रुपये की बढ़ोतरी)

जरूरी चीजें और खाद्य उत्पाद भी हो सकते हैं महंगे

बाजार के जानकारों ने पहले ही इस बात को लेकर आगाह कर दिया है कि पेट्रोल और डीजल की दरों में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन और लॉजिस्टिक्स के खर्च पर पड़ेगा. जब माल ढुलाई का खर्च बढ़ेगा तो आखिरकार आम जरूरत की चीजों और खाद्य उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे आम जनता की जेब पर बोझ और बढ़ेगा. 
 

    follow google news