पीएम मोदी के मुंबई दौरे से पहले हड़कंप, BKC में फर्जी PMO अधिकारी और हथियार के साथ एक शख्स पकड़ा गया

न्यूज तक डेस्क

08 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 8 2026 5:05 PM)

मुंबई में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले BKC के NMACC में फर्जी PMO अधिकारी और उसका सुरक्षाकर्मी हथियार के साथ हिरासत में लिए गए. मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है. पीएम मोदी आज BKC के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026' का उद्घाटन करने वाले हैं.

NewsTak
फाइल फोटो (PM मोदी): इंडिया टुडे.
Google CTA

Mumbai news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से ठीक पहले बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. बीकेसी स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इनमें से एक व्यक्ति ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बता रहा था. 

Read more!

सुरक्षा जांच के दौरान जब उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर ध्यान गया, तो उसका पहचान पत्र चेक किया गया. पता चला कि वह फर्जी PMO पहचान पत्र (Fake PMO ID Card) लेकर घूम रहा था. फर्जी आईडी कार्ड का खुलासा होते ही मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया. 

बॉडीगार्ड के पास से मिली गन 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि फर्जी PMO अधिकारी के साथ मौजूद बॉडीगार्ड के पास एक हथियार (बंदूक) भी मौजूद था. वीवीआईपी सिक्योरिटी वाले इलाके में फर्जी आईडी और हथियार के साथ दाखिल होने की इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं. 

क्राइम ब्रांच कर रही है गहन जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने जांच अपने हाथ में ले ली है. फर्जी पहचान पत्र और हथियार के साथ कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने के पीछे संदिग्धों का क्या मकसद था, इसकी गहनता से पड़ताल की जा रही है. ध्यान देने वाली बात है कि आरोपी ने पूछताछ में खुद का नाम रोहन पारेख बताया है.आरोपी ड्रोन टेक्नोलॉजी का बिजनेस चलाते हैं.

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का होना है आयोजन 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026' (Global Fintech Fest 2026) का उद्घाटन करने और जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे बीकेसी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. 

इनपुट: दिव्येश सिंह

राजस्थान के इस शख्स को मिला मुकेश अंबानी के बेटे की शादी का न्योता, नीता का है फेवरेट!