सोशल मीडिया पर आए दिन आपको अलग-अलग तरह की वीडियोज देखने को मिल ही जाते होंगे, जिसमें अजीबोगरीब हरकतों से लेकर कॉमेडी वीडियो होते है. इसी बीच '370 रुपए की बिरयानी' वाली एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका ही मचा रखा है. आलम ऐसा हुआ कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रणित मोरे को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और फिर उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया से वीडियो हटाने के साथ-साथ अपना अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया. इस घटना के बाद लोग जानना चाह रहे है कि आखिर कौन हैं प्रणित मोरे जिन्हें लोगों ने बनाया निशाना और क्या है मामले की पूरी कहानी. विस्तार से जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT
कौन हैं प्रणित मोरे, जिनकी हो रही इतनी चर्चा?
प्रणित मोरे, एक मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन, डिजिटल इन्फ्लुएंसर और रेडियो जॉकी है. सोशल मीडिया पर प्रणित महाराष्ट्रीयन भाऊ के नाम से काफी पॉपुलर है. प्रणित को रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में भी देखा गया है. इस शो के दौरान उन्हें सलमान खान ने भी उनकी कॉमेडी के लिए डांटते हुए कहा था, मुझे पता कि आपने मुझपर क्या-क्या बोला है जो कि सही नहीं है. मुझे नहीं लगता है कि आपको नीचे-दर्जे पर जाना चाहिए. उस विवाद के बाद अब फिर उनकी कॉमेडी शो के एक क्लिप ने उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है.
क्या है हालिया विवाद?
अभी जो नया विवाद आया है वह '370 रुपए की बिरयानी' के नाम से फैल रहा है. दरअसल, प्रणित मोरे के शो में एक लड़का हिमांशु जांगड़ा पहुंचा था. इस दौरान उसने अपने एक डेट की कहानी बताते हुए कहा कि एक बार वह एक लड़की के साथ डेट पर गया था और उसने 370 रुपए की चिकन बिरयानी खिलाई थी. लेकिन जब लड़की ने हिमांशु से कहा कि वो उसे घर छोड़ दे तो उसने पैसे वसूलने की बात कही. हिमांशु ने कहा कि उसने 370 रुपए खर्च किए है तो वो इसके बदले में फिजिकल फायदा उठाना चाहते थे. इसी पूरी घटना का एक क्लिप वायरल हुआ जिसके बाद मामला बढ़ा और फिर प्रणित मोरे लोगों के निशाने पर आ गए.
प्रणित ने लिया एक्शन, मांगी माफी
सोशल मीडिया पर क्लिप जैसे ही वायरल हुआ तो लोगों ने उस पर अतरंगी और भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए. इसी बीच प्रणित मोरे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी इस वीडियो को पोस्ट कर दिया. लेकिन जैसे ही विवाद बढ़ा तो उन्होंने वीडियो हटाया और फिर सब से माफी मांगी. विवाद शांत नहीं होता देख उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया. वहीं सोशल मीडिया पर कई लोग जैसे रश्मि देसाई, कुशा कपिला और एल्विश यादव ने भी अपने-अपने तरीके से नाराजगी जाहिर की है.
हिमांशु के हाथ से गई नौकरी
एक ओर प्रणित ने माफी मांगी तो वहीं दूसरी ओर हिमांशु जांगड़ा को इस कॉमेडी की भारी कीमत चुकानी पड़ी है. हिमांशु को अपनी नौकरी से हाथ धोनी पड़ी है. वो गुरुग्राम के एक डिजाइन कंपनी स्टारविक डिजाइन में वेब डेवलपर का काम करते थे. वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी ने हिमांशु की पहचान की और फिर खुद मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी से निकाल दिया.
ADVERTISEMENT


