स्कूल का प्यार, कॉलेज में बदला रिश्ता, फिर पीजी में खौफनाक कत्ल, आखिर तीसरा शख्स क्यों बना जान का दुश्मन

Pune Love Triangle PG Murder Case: स्कूल से शुरू हुई प्रेम कहानी पुणे के एक पीजी में खौफनाक अंजाम तक पहुंच गई. प्रेमिका की बदलती नजदीकियां एक युवक को इतनी नागवार गुजरीं कि उसने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. एक की मौत हो गई, जबकि युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही है. जानिए पूरा मामला.

पुणे में लव ट्रायंगल का खौफनाक अंजाम
पुणे में लव ट्रायंगल का खौफनाक अंजाम
Google CTA

Hinjewadi Murder Case: स्कूल में प्यार हुआ फिर एक ही कॉलेज में एडमिशन लिया लेकिन यहां तीसरे शख्स की एंट्री से पूरे मामले को पलट दिया. पुणे के हिंजवड़ी इलाका और यहां की एक सात मंजिला इमारत में अपना काम कर रहे कर्मचारी. सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन तभी अचानक जोर जोर से चीखने की आवाज आने लगी. नीचे मौजूद लोगों भागते हुए तीसरी मंजील पर पहुंचे. यहां उनके सामने खून ही खून पड़ा था. एक युवक हाथ में लोहे की रॉड लिए सामने पड़े एक युवक पर लगातार वार किए जा रहा था. प्यार, धोखे और बदले के इस खूनी खेल में दो लोगों की जान चली गई. विस्तार से जानिए क्या है पूरा मामला?

Read more!

बुधवार की रात कमरे नंबर 310 से शुरू हुआ पूरा ड्रामा

हिंजवड़ी में एक पीजी में सागर गायकवाड़ नाम का युवक पिछले चार दिनों से मैनेजर का काम कर रहा था. बुधवार रात निकिता शिवाजी दनाने नाम की युवती एक महीने रुकने के लिए वहां पहुंची. निकिता ने पीजी संचालक को अपना इंट्रोडक्शन सगार के प्रेमी के रूप में कराया. इसके बाद सागर ने निकिता के लिए तीसरी फ्लोर पर कमरा नंबर 310 बुक कर दिया.

पूछताछ करते हुए कमरे तक पहुंचा अनजान मेहमान

कहानी में असली मोड़ अगले दिन दोपहर को आया. दिनेश महादेव झांबरे नाम का एक युवक अचानक पीजी के गेट पर आकर रुका. उसने वहां मौजूद कर्मचारियों से सीधे सागर का पता पूछा और कहा कि उसकी प्रेमिका निकिता वहीं ठहरी हुई है. स्टाफ ने बताया कि सागर तीसरी मंजिल पर है. दिनेश सीधा तीसरे फ्लोर पर पहुंचा.

एक-दो नहीं... लोहे की रॉड से किए ताबड़तोड़ 13 से 14 वार

यहां दिनेश का बेकाबू गुस्सा सागर पर कहर बनकर टूटा पड़ा. अपनी प्रेमिका को किसी और के करीब जाते देख दिनेश के दिल में बदले की आग भड़क उठी. उसने सागर पर लोहे की रॉड से हमला करना शुरू कर दिया. एक-दो नहीं बल्कि आरोपी ने सागर पर 13 से 14 बार लोहे की रॉड से हमला किया. इस दौरान सागर खून से लथपथ होकर जमीन पर बेसुध गिर पड़ा. इस बीच-बचाव करने आई निकिता को भी उसने नहीं बख्शा और उस पर भी जानलेवा वार कर दिए.  मौके पर भयंकर चीख-पुकार मच गई. पीजी के कर्मचारी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे. मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. 

सीसीटीवी में कैद हुई क्रूरता, आरोपी दिनेश चढ़ा पुलिस के हत्थे

इस हमले में सागर गायकवाड़ ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया. वहीं निकिता गंभीर रूप से जख्मी हो गई. फिलहाल निकिता अब अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है. ये पूरी घटना पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई लिया है, जिसमें आरोपी की बर्बरता साफ दिख रही है. पुलिस ने आरोपी दिनेश महादेव झांबरे को गिरफ्तार कर लिया है और फुटेज को मुख्य सबूत बनाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

स्कूल के दिनों की मोहब्बत और BCA की पढ़ाई

इस बीच पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की. जांच में तार पुरानी मोहब्बत से जुड़े मिले. पुलिस को पता चल कि आरोपी दिनेश और निकिता के बीच स्कूल के दिनों से प्रेम संबंध थे. आगे की पढ़ाई के लिए दोनों बीसीए करने पुणे आए थे. लेकिन पुणे आने के बाद निकिता की नजदीकियां सागर गायकवाड़ से बढ़ने लगीं. अपनी प्रेमिका को किसी और के करीब जाते देख दिनेश सहन नहीं कर पाया और दोनों को खत्म करने की यह खौफनाक साजिश रच डाली.

यह भी पढ़ें: पंचकूला: छोटी सी बात का 10 साल पुरानी नौकरानी सुनीता ने लिया खौफनाक बदला ? CCTV ने कर दिया खुलासा