केतन अग्रवाल केस: जिस जगह पर खत्म हुई थी केतन की जिंदगी… देखें वहां पहुंचे रिपोर्टर को क्या मिला?

Pune Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में घटनास्थल का जायजा लेने लोहागढ़ किले की दुर्गम पहाड़ी पर पहुंचे हमारे रिपोर्टर. वहां उन्होंने जो भी देखा सबकुछ कैमरे पर कैद हो चुका है.

पूणे मर्डर केस में नया खुलासा
पूणे मर्डर केस में नया खुलासा
Google CTA

महाराष्ट्र के पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. आरोपी प्रेमिका सिया और उसके साथी चेतन चौधरी ने जिस बेरहमी से केतन को मौत के घाट उतारा उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. इस बीच हमारी सहयोगी वेबसाइट 'क्राइम तक' की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची. टीम ने लोनावला के पास स्थित ऐतिहासिक लोहागढ़ किले के उस खौफनाक जंगल और पहाड़ी रास्ते का जायजा लिया, जहां से केतन को खाई में धक्का दिया गया था.

Read more!

300 से 400 फीट ऊंची चोटी से दिया था धक्का

'क्राइम तक' की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, लोहागढ़ किला बेहद दुर्गम और पहाड़ी इलाके में स्थित है. किले की ऊंचाई करीब 300 से 400 फीट है. आरोपी सिया और चेतन चौधरी, केतन अग्रवाल को इसी किले के ऊपर ले गए थे. वहां से उन्होंने केतन को नीचे गहरी खाई और घने जंगल की तरफ धक्का दे दिया. इस ऊंचाई से गिरने के कारण केतन को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

क्राइम सीन पर अभी भी पड़ी है पुलिस की 'डमी'

जब रिपोर्टर भारी कोहरे, तेज हवाओं और कटीले रास्तों को पार करते हुए उस घने जंगल के बीच पहुंचे जहां केतन की डेड बॉडी मिली थी, तो वहां एक हैरान करने वाली चीज देखने को मिली. पुलिस ने मामले की जांच और क्राइम सीन रिक्रिएशन (Crime Scene Recreation) के लिए जिस पुतले (डमी) का इस्तेमाल किया था, वह डमी अभी भी उसी खाई में वैसी ही लावारिस हालत में पड़ी हुई थी. ऊपर पहाड़ी से फेंके जाने के कारण उस डमी के परखच्चे उड़ चुके थे, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपियों ने कितनी क्रूरता से केतन को इतनी ऊंचाई से नीचे फेंका होगा. दो बड़ी चट्टानों से टकराते हुए केतन का शरीर नीचे गिरा था.

लोनावला ग्रामीण पुलिस की जांच पर उठे सवाल!

ग्राउंड जीरो पर क्राइम सीन रिक्रिएशन की डमी का इस तरह पड़े रहना लोनावला ग्रामीण पुलिस (Lonavala Rural Police) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है. सबूतों और जांच से जुड़ी इतनी महत्वपूर्ण चीज को पुलिस ने रिक्रिएशन के बाद मौके पर ही क्यों छोड़ दिया, इसे लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश करने की तैयारी में है.