सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के राहुल गांधी, पुलिस पर लगाया तानाशाही का आरोप

न्यूज तक डेस्क

18 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 18 2026 6:18 PM)

Rahul Gandhi on CJP Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक मामले में अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरन हटाए जाने पर केंद्र सरकार की तीखी आलोचना करते हुए इसे तानाशाही रवैया बताया है.

राहुल गांधी ने CJP प्रोटेस्ट पर दिया बयान
राहुल गांधी ने CJP प्रोटेस्ट पर दिया बयान
Google CTA

नीट (NEET-UG) पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे मशहूर पर्यावरणविद् और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा धरना स्थल से हटाए जाने के बाद सियासत गरमा गई है. कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के मूल सिद्धांत ही "झूठ और हिंसा" हैं.

Read more!

अहिंसक आंदोलन को कुचलना गलत

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए लिखा, "अहिंसक भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक जी को जंतर-मंतर से हटाना बिल्कुल गलत है." उन्होंने देश के युवाओं और छात्रों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक, पढ़ाई का बढ़ता खर्च और छात्रों की आत्महत्याएं देश के भविष्य से जुड़े सबसे गंभीर मुद्दे हैं. इन समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों और उनके परिवारों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. राहुल ने आगे कहा, "कोई भी ताकत भारत के छात्रों और उन लोगों को इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती जो छात्रों से प्यार करते हैं और उनमें विश्वास रखते हैं."

जबरन अस्पताल ले जाई गई टीम

लद्दाख के अधिकारों की आवाज उठाने वाले सोनम वांगचुक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 21 दिनों से अनशन पर थे. शनिवार को दिल्ली पुलिस के जवान सादे कपड़ों में जंतर-मंतर पहुंचे और सोनम वांगचुक को जबरन उठाकर एम्बुलेंस से सफदरजंग अस्पताल ले गए.

इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि जब वे इस घटना के बाद दोबारा विरोध स्थल पर पहुंचे, तो दिल्ली पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें हिरासत में ले लिया. उन्होंने दावा किया कि उन्हें जंतर-मंतर पर जाने से रोका जा रहा है, जिसके विरोध में अब वह भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: भारत का Space Jackpot! Skyroot के Vikram-1 ने खोले 600 अरब डॉलर के बाजार के दरवाजे