गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की फोटो शेयर कर पूछा सवाल, तो CJP के सौरव दास ने दी तीखी प्रतिक्रिया! जानिए पूरा मामला

अनुराधा तंवर

• 04:33 PM • 11 Aug 2026

Rahul Gandhi viral photo: राहुल गांधी की एक निजी तस्वीर को लेकर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के सवाल पर सियासी विवाद शुरू हो गया. गिरिराज सिंह ने X पर फोटो शेयर कर राहुल गांधी से तस्वीर की जगह और साथ मौजूद लोगों के बारे में सवाल पूछा, जिस पर CJP प्रवक्ता सौरव दास ने तीखी प्रतिक्रिया दी. जानिए क्या है राहुल गांधी की वायरल तस्वीर की पूरी कहानी और विवाद की असली वजह.

Rahul Gandhi viral picture controversy
Rahul Gandhi viral picture controversy
Google CTA

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक निजी (प्राइवेट) तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. यह तस्वीर किसी रैली, जनसभा या राजनीतिक बैठक की नहीं, बल्कि उनके निजी दौरे की है. इस तस्वीर को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह द्वारा किए गए एक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है. राहुल गांधी के पक्ष में कई नेताओं और हस्तियों ने मोर्चा संभाल लिया है, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव  दास की प्रतिक्रिया सबसे ज्यादा चर्चा में है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

गिरिराज सिंह ने तस्वीर शेयर कर पूछा था सवाल

भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की इस निजी तस्वीर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर साझा किया था. फोटो पोस्ट करते हुए गिरिराज सिंह ने लिखा कि 'राहुल जी यह तस्वीर कहां की है, कब की है और आपके साथ यह कौन-कौन लोग हैं? मुझे यह जानने की उत्सुकता है'. गिरिराज सिंह के इस सवाल के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई और कांग्रेस समर्थकों सहित अन्य लोगों ने भी बीजेपी नेता की मंशा पर सवाल उठाना शुरू कर दिया.

सौरव  दास का तीखा हमला और तंज

गिरिराज सिंह के इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए सौरव  दास ने उन पर जमकर निशाना साधा. सौरव  दास कांग्रेस पार्टी के नेता या राहुल गांधी के व्यक्तिगत मित्र नहीं हैं, इसके बावजूद उन्होंने राहुल गांधी का पक्ष लेते हुए स्टैंड लिया. सौरव  दास ने लिखा कि इन लोगों के पास केवल चीप और गटर लेवल टैक्टिक्स हैं, जिसमें दूसरों के निजी जीवन में बेशर्मी से जासूसी करना और उसमें विवाद खड़ा करना शामिल है. उन्होंने गिरिराज सिंह की उत्सुकता को घृणित मानसिकता करार दिया और कहा कि यह उनकी विकृत मानसिकता, गटर सोच और लो IQ ब्रेन को उजागर करता है.

तस्वीर की सच्चाई: अवि दांडिया का दावा

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर की पृष्ठभूमि को लेकर अवि दांडिया नाम के एक यूजर ने स्थिति स्पष्ट करने का दावा किया. अवि दांडिया के अनुसार, यह तस्वीर लेक रॉबर्ट्स, टेक्सस (Lake Roberts, Texas) की है. तस्वीर में राहुल गांधी के बगल में बैठा बच्चा उनके दोस्त रवि का बेटा आर्यमन है और उनके साथ बैठी महिला रवि की पत्नी शबनम हैं. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी अपने दोस्त के परिवार के साथ छुट्टियों पर गए हुए थे.

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी साधा निशाना

कांग्रेस की ओर से पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी गिरिराज सिंह के पोस्ट पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई. सुप्रिया श्रीनेत ने तंज कसते हुए कहा कि तस्वीर में दिख रही महिला और बच्चा राहुल गांधी के दोस्त के परिवार के सदस्य हैं और छुट्टी पर पूरा परिवार एक साथ था. उन्होंने कहा कि किसी महिला और बच्चे को साथ देखकर इस तरह की सोच रखना बेहद शर्मनाक है.