लाइव

Rajyasabha Election 2026 Live: बिहार में वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 और RJD के 1 विधायक नहीं पहुंचे विधानसभा

Rajyasabha Election 2026 Live: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों समेत 3 राज्यों की 11 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है, जहां 4 सीटों पर दिग्गजों की जीत तय है. असली रोमांच 5वीं सीट को लेकर है, जिसमें एनडीए और महागठबंधन के बीच जोड़-तोड़ और कड़ा मुकाबला बना हुआ है. इस बीच अनंत सिंह ने एक बड़ा ऐलान कर सबको चौंका दिया है.

Rajyasabha Election 2026 Live
Rajyasabha Election 2026 Live

अलका कुमारी

follow google news

Rajyasabha Election 2026 Live: देश की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम है. संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा की खाली सीटों को भरने के लिए आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. देशभर की कुल 37 सीटों के लिए चुनावी बिगुल फूंका गया था जिनमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं. अब असली 'जंग' बाकी बची 11 सीटों के लिए है, जहां आज वोट डाले जा रहे हैं.

Read more!

इस बीच जेल से वोट डलने आए अनंत सिंह ने एक बड़ा ऐलान कर सबको चौंका दिया है. उन्होनें कहा कि नीतीश कुमार बिहार में नहीं रहेंगे तो हम चुनाव नहीं लड़ेंगे. ये मेरा आखिरी कार्यकाल होगा और इसके बाद हम चुनाव नहीं लड़ेंगे. आगे से मेरा बड़ा बेटा चुनाव लड़ेगा.

इस बीच कांग्रेस के तीन विधायक और राजद के एक विधायक अभी तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं. इनमें फैजल रहमान, कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास, मनोहर प्रसाद और सुरेंद्र कुशवाहा शामिल हैं. इन चारों विधायकों का फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं. बता दें के बिहार में 5 सीटें, ओडिशा में 4 सीटें और हरियाणा में 2 सीटें. इन सभी सीटों के नतीजे आज देर शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे.

इलेक्शन की पल-पल की अपडेट्स के लिए जुड़ा रहिए हमारे साथ... 

 

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 11:53 AM • 16 Mar 2026

    तेजस्वी यादव के चेंबर से निकलती दिखीं जीतन राम मांझी की समधन और बहू,

    बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव के चेंबर से बाहर निकलती हुईं जीतन राम मांझी की समधन और बहू का वीडियो सामने आने के बाद वह तेजी से वायरल हो रहा है. इसी वीडियो में उनके बीत AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान भी नजर आए है.  यहां देखें वीडियो-

     

     

  • 11:38 AM • 16 Mar 2026

    Rajyasabha Election 2026 Live: बिहार में वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 और RJD के 1 विधायक नहीं पहुंचे

    Rajyasabha Election 2026 Live: बिहार से राज्यसभा वोटिंग के दौरान एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां मतदान के दौरान कांग्रेस के तीन विधायक और राजद के एक विधायक अभी तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं. इनमें ढाका विधानसभा से राजद के विधायक फैजल रहमान, कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास, मनोहर प्रसाद और सुरेंद्र कुशवाहा शामिल हैं. इन चारों विधायकों का फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहे हैं. 

  • 10:55 AM • 16 Mar 2026

    अनंत सिंह हुए भावुक

    बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भावुक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो यह उनका आखिरी चुनाव होगा और इसके बाद राजनीति के मैदान में उनकी जगह उनका बेटा उतरेगा.

  • 10:20 AM • 16 Mar 2026

    जेल से राज्यसभा पहुंचे विधायक अनंत सिंह

    दुलार चंद यादव हत्याकांड में आरोपी और वर्तमान में जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव में मतदान करने के लिए विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी उनके साथ तैनात रहे. 

  • 09:48 AM • 16 Mar 2026

    RJD को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं- मंगल पांडे

    राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार के मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि आज मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी और NDA के सभी उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे. वहीं RJD विधायकों को एक होटल में ठहराए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि RJD को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है, इसलिए उन्हें होटल में रखा गया है.

  • 09:19 AM • 16 Mar 2026

    Rajya Sabha Polls: बिहार विधानसभा में लगी विधायकों की लाइन

    बिहार की 11 सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके नतीजे शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे. बिहार विधानसभा में सभी विधायक पहुंच चुके हैं और वे कतार में लगकर अपना वोट डाल रहे हैं. इस बीच बिहार JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भरोसा जताते हुए कहा, “NDA की जीत तो तय है, अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है. हमारी जीत 101% पक्की है. विपक्ष चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, वोटिंग NDA के पक्ष में ही हो रही है. सभी पांचों सीटें NDA के खाते में ही जाएंगी.”

    blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560">

    #WATCH | Patna: On Rajya Sabha elections, Bihar JDU President Umesh Singh Kushwaha says, "NDA only has to formally declare victory. 101% our victory is certain... No matter what tactics the opposition resorts to, voting is happening in favour of the NDA. All five seats will be in… pic.twitter.com/DJkiTO9eeh

    — ANI (@ANI) March 16, 2026

     

  • 09:00 AM • 16 Mar 2026

    बिहार में फंसा पांचवीं सीट का पेच

    सबसे ज्यादा दिलचस्प मुकाबला बिहार में देखने को मिल रहा है. यहां की 5 सीटों के लिए समीकरण कुछ इस तरह हैं. सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से दिग्गज मैदान में हैं. जनता दल (यूनाइटेड) से खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं, भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उतारा है. एनडीए ने पांचवीं सीट के लिए उपेंद्र कुशवाहा को समर्थन दिया है, लेकिन उनकी राह उतनी आसान नहीं दिख रही. मुकाबले को रोमांचक बना दिया है राजद (RJD) के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह (A.D. Singh) ने. पांचवीं सीट के लिए इन दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है, जिसने बिहार की राजनीति में सस्पेंस बढ़ा दिया है.

    चुनाव को लेकर विधानसभा परिसरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. विधायकों की आवाजाही और क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं के बीच राजनीतिक पंडितों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विपक्षी खेमा एनडीए के गणित को बिगाड़ पाएगा या एनडीए क्लीन स्वीप करने में कामयाब रहेगा.

follow google news