Rajyasabha Election 2026 Live: देश की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम है. संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा की खाली सीटों को भरने के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और वोटिंग की गिनती जारी है. इसी बीच बिहार की 5 सीटों पर NDA ने महागठबंधन को क्लीन स्वीप कर दिया है. वहीं हरियाणा में वोट विवाद की वजह से काउंटिंग रूकी हुई है. आपकों बता दें कि देशभर की कुल 37 सीटों के लिए चुनावी बिगुल फूंका गया था जिनमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं. अब असली 'जंग' बाकी बची 11 सीटों के लिए है, जहां आज वोट डाले गए हैं.
राज्यसभा चुनाव में जेल से वोट डलने आए अनंत सिंह ने एक बड़ा ऐलान कर सबको चौंका दिया है. उन्होनें कहा कि नीतीश कुमार बिहार में नहीं रहेंगे तो हम चुनाव नहीं लड़ेंगे. ये मेरा आखिरी कार्यकाल होगा और इसके बाद हम चुनाव नहीं लड़ेंगे. आगे से मेरा बड़ा बेटा चुनाव लड़ेगा. वहीं बिहार में महागठबंधन के 4 विधायकों ने वोट नहीं दिया है, जिसकी वजह से वे क्लीन स्वीप हो गए,
इलेक्शन की पल-पल की अपडेट्स के लिए जुड़ा रहिए हमारे साथ...
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 07:45 PM • 16 Mar 2026
Bihar Rajya Sabha Chunav Live Updates: एडी सिंह ने हार के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेवार!
Rajya Sabha Election Bihar Live Updates: हार के बाद भड़के एडी सिंह ने कहा कि, कांग्रेस के तीन विधायक नहीं आए तो ये कांग्रेस वाले जिम्मेदार है. राजद विधायक के नहीं आने पर बोले वो भो खरीद फरोख्त मे शामिल है. एडी सिंह ने अपने हार का जिम्मेवार कांग्रेस को बताया है.
- 07:31 PM • 16 Mar 2026
Bihar Rajya Sabha Chunav Live Updates: बिहार विधानसभा के बाहर मचा बवाल!
Rajya Sabha Election Bihar Live Updates: बिहार विधानसभा के बाहर भयंकर बवाल मचा हुआ है. एनडीए के विधायकों ने लगाई जय श्री राम के नारे तो महागठबंधन की विधायकों ने जय भीम के नारे लगाए.
- 07:10 PM • 16 Mar 2026
Bihar Rajya Sabha Chunav Live Updates: सभी 5 सीटों पर जीत गई NDA!
Rajya Sabha Election Bihar Live Updates: राज्यसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक NDA ने सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. इसे लेकर थोड़ी देर में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.
- 07:06 PM • 16 Mar 2026
Bihar Rajya Sabha Chunav Live Updates: आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह ने दर्ज कराई आपत्ति
Rajya Sabha Election Bihar Live Updates: मतगणना में दूसरी वरीयता के आधार पर शिवेश कुमार की जीत तय मानी जा रही है. लेकिन आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह ने आपत्ति की और वे मतगणना केंद्र से बाहर निकल गए है. फिलहाल वे तेजस्वी और अन्य नेताओं से बातचीत कर रहे और अभी घोषणा रोकी गई है.
- 07:00 PM • 16 Mar 2026
Bihar Rajya Sabha Election Voting Update: AIMIM ने कांग्रेस और राजद पर साधा निशाना
Bihar Rajya Sabha Chunav Updates: राज्यसभा चुनाव में बिहार में कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक के वोट न करने पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने कांग्रेस और राजद पर हमला बोला है. पार्टी प्रवक्ता आदिल हसन ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि दरअसल कांग्रेस बीजेपी की B टीम है. आरजेडी को भी आईना दिखाते हुए कहा कि राजद को भी सोचना चाहिए कि उनका खुद का विधायक भी उनके लिए वोट करने नहीं आया.
- 06:51 PM • 16 Mar 2026
Bihar Rajya Sabha Election Voting Update: दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती में शिवेश कुमार आगे
Bihar Rajya Sabha Chunav Live Updates: बिहार में राज्यसभा चुनाव के दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती में शिवेश कुमार आगे चल रहे है. इस खबर से एनडीए खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है. हालांकि अभी फाइनल नतीजे का इंतजार है. दूसरी वरीयता में अमरेंद्र धारी को कोई वोट नहीं मिला है इसलिए शिवेश जी की जीत तय मानी जा रही.
- 06:42 PM • 16 Mar 2026
Bihar Rajya Sabha Chunav Updates: एनडीए की बढ़ी चिंता!
Bihar Rajya Sabha Election Voting Update: शिवेश कुमार को पहली वरीयता के कम वोट मिलना एनडीए की चिंता बढ़ा रहा है. बताया जा रहा है कि मतगणना केंद्र के बाहर हलचल बढ़ गई है.
- 06:37 PM • 16 Mar 2026
Bihar Rajya Sabha Chunav Live Updates: राज्यसभा की 1 सीट पर फंसा पेंच, 4 NDA के खाते में
Bihar Rajya Sabha Election Updates: बिहार का राज्यसभा चुनाव काफी दिलचस्प दौर में चल रहा है. एक ओर एनडीए के 4 उम्मीदवारों नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा की जीत तय हुई है तो वहीं दूसरी ओर शिवेश कुमार और एडी सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है.
शिवेश कुमार पहली वरीयता के वोट में आरजेडी के एडी सिंह से पिछड़ चुके है. आरजेडी के एडी सिंह को 37 वोट मिले तो वहीं शिवेश कुमार को केवल 30 वोट मिले है. अब दूसरी वरीयता के वोटों पर हार जीत तय होगी.
- 06:31 PM • 16 Mar 2026
Bihar Rajya Sabha Chunav Updates: प्रथम वरीयता के मुताबिक किस उम्मीदवार को कितना वोट?
Bihar Rajya Sabha Election Voting Update: प्रथम वरीयता के मुताबिक:
नीतीश कुमार - 44 वोट
नितिन नवीन - 44 वोट
रामनाथ ठाकुर - 42
शिवेश कुमार - 30
उपेन्द्र कुशवाहा - 42अमरेंद्र धारी सिंह - 37 वोट
- 06:21 PM • 16 Mar 2026
Bihar Rajya Sabha Election Live Update: राज्यसभा चुनाव में किसे मिला कितना वोट?
Rajya Sabha Election Voting Update: राज्यसभा चुनाव में कुल 239 वोट पड़े है. इसमें प्रथम वरीयता के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 44 वोट, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष को 44 वोट और राजद उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को 37 वोट मिले है.
- 06:12 PM • 16 Mar 2026
Bihar Rajya Sabha Chunav Live Updates: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना
Rajya Sabha Election Bihar Live Updates: महागठबंधन के चार विधायकों के अब्सेंट होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, बीजेपी ने हमारे विधायकों को चोरी कर लिया. हमारे 3 विधायकों का फोन 13 मार्च से संपर्क क्षेत्र से बाहर आने लगा था. बीजेपी पहले चुनाव में चोरी करती ही और फिर चुने हुए प्रतिनिधि को चुरा लेती है.
- 06:08 PM • 16 Mar 2026
Rajya Sabha Election Haryana Updates: हरियाणा में मतगणना शुरू होने से पहले दर्ज हुई आपत्तियां
Haryana Rajya Sabha Chunav Live Updates: हरियाणा राज्यसभा चुनाव मतगणना से पहले कांग्रेस और बीजेपी ने कुछ विधायकों की वोटिंग की सिक्रेसी को लेकर आपत्तियां दर्ज करवाई हैं. कैबिनेट मंत्री और बीजेपी विधायक अनिल विज के वोट की सिक्रेसी को लेकर कांग्रेस ने ऑब्जेक्शन दर्ज कराया है. वहीं बीजेपी ने कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह और भरत बेनीवाल के वोटों की सिक्रेसी पर आपत्तियां दर्ज करवाई हैं. आपत्ति ये है कि ऑथराइज्ड पोलिंग एजेंट्स को बैलेट पेपर दिखाने के दौरान सिक्रेसी मेंटेन नहीं की गई और डाला गया वोट ऑथराइज्ड एजेंट्स के अलावा अन्य लोगों को भी दिखाया गया. इन आपत्तियों पर रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले के बाद ही काउंटिंग शुरू होगी.
- 06:03 PM • 16 Mar 2026
Bihar Rajya Sabha Election Updates: राज्यसभा सीटों पर मतगणना से जुड़ा बड़ा अपडेट
Bihar Rajya Sabha Election Live Updates: बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के बाद मतगणना से जुड़ा अपडेट सामने आया है. इस चुनाव में कुल 239 वोट पड़े और सभी 239 वोट वैध पाए गए है.
- 05:19 PM • 16 Mar 2026
Bihar Rajya Sabha Election Live Updates: राजद विधायक ने बताई नहीं पहुंचने की बड़ी वजह
Bihar Rajya Sabha Election Updates: ढाका से राजद विधायक फैजल रहमान ने बिहार तक से फोन पर एक्सक्लूसिव बातचीत की है. फैजल रहमान ने कहा है कि हमारी माता का तबीयत खराब हो गया था इसीलिए अचानक से दिल्ली आना पड़ा. मैं कल भी राजद में था, आज भी हूं और कल भी रहूंगा. मैं पटना आकर तेजस्वी जी से मिलूंगा, वो मेरी मजबूरी समझेंगे. और अगर नही समझेंगे तो हम क्या कर सकते है. फैजल रहमान बोले हमको अपहरण करने और लालच देने की औकात किसी में नहीं हैं.
- 04:23 PM • 16 Mar 2026
Bihar Rajya Sabha Election Live Updates: नतीजों से पहले चिराग ने किया क्लीन स्वीप का दावा
Bihar Rajya Sabha Chunav Live Update: चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि, एनडीए पूरी तरह एकजुट है. कुछ ही घंटों में परिणाम सामने होंगे और पांचों सीटें एनडीए के पाले में आएंगी. विपक्ष में क्रॉस वोटिंग और विधायकों की अनुपस्थिति यह साफ करती है कि वहां कोई तालमेल नहीं है. जहां तक हमारी पार्टी के विधायकों की नाराजगी की बात है, वे महज अफवाहें हैं. हमारे सभी विधायकों ने समय से और सही मतदान किया है.
- 04:08 PM • 16 Mar 2026
Bihar Rajya Sabha Chunav Updates: राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म
Bihar Rajya Sabha Election Live Updates: बिहार में राज्यसभा चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. एक ओर जहां NDA के 202 विधायकों ने वोट डाला है, तो वहीं महागठबंधन को तगड़ा झटका लगा है. महागठबंधन के 4 विधायकों ने वोट नहीं डाला है, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे है कि NDA के खाते में ही पांचों सीट आ सकते है. हालांकि मतगणना के बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी.
- 04:03 PM • 16 Mar 2026
Bihar Rajya Sabha Election Updates: राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के बीच कांग्रेस विधायक ने किया बड़ा दावा
Bihar Rajya Sabha Chunav Live Updates: कांग्रेस विधायक अबिदुर रहमान ने साफ कहा है कि राज्यसभा चुनाव में हमारी जीत होगी और उसके लिए वह काफी कॉन्फिडेंट भी दिखें.
- 03:45 PM • 16 Mar 2026
Odisha Rajya Sabha Election Update: ओडिशा में वोटिंग के दौरान हाथापाई, देखें वीडियो
Odisha Rajya Sabha Election Live Updates: ओडिशा में राज्यसभा की वोटिंग के दौरान BJD और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई हुई है, जिसका वीडियो भी सामने आया है.
- 03:19 PM • 16 Mar 2026
Haryana Rajya Sabha Chunav Updates: INLD ने किया राज्यसभा चुनाव का बहिष्कार
Haryana Rajya Sabha Election Voting Update: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने राज्यसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है. INLD के विधानसभा में दो विधायक हैं और जनभावना का तर्क देते हुए चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया.
- 03:09 PM • 16 Mar 2026
Rajya Sabha Election Voting Update: राज्यसभा जाने के बाद भी नीतीश जारी रखेंगे अपनी यात्रा
Bihar Rajya Sabha Election Live Update: राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में अपनी समृद्धि यात्रा जारी रखेंगे. इस यात्रा को लेकर 17 मार्च से 20 मार्च तक के लिए समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी किया गया है, जिसमें 17 मार्च को भागलपुर और बांका, 18 मार्च को जमुई और नवादा, 19 मार्च को मुंगेर और लखीसराय और 20 मार्च को गया जी और औरंगाबाद जिले में यात्रा करेंगे.
ADVERTISEMENT


