Ranchi Student Protest Live Updates: झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के तहत छात्र विधानसभा का घेराव करने के लिए मार्च कर रहे हैं. इस बीच छात्रों ने 7 में से 6 बैरिकेड्स को पार कर लिया है. अब विधानसभा तक पहुंचने के लिए आखिरी बैरिकेड बचा हुआ है. इस बीच पुलिस ने भी वाटर कैनन के इस्तेमार शुरू कर दिया है.
छात्रों के प्रदर्शन और विधानसभा घेराव को देखते हुए रांची जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में (झारखंड उच्च न्यायालय को छोड़कर) BNS की धारा 163 लागू कर दी गई है.
रविवार की बैठक रही बेनतीजा
बाता दें कि रविवार को राज्य सरकार की मंत्रियों की विशेष कमेटी और छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीन दौर में लगभग 5 घंटे तक चली मैराथन बैठक पूरी तरह बेनतीजा साबित हुई. इसके बाद अब रविवार को विधानसभा घेराव कर रहे हैं. पुरानी विधानसभा के पास सभी छात्र एकजुट होकर नई विधानसभा परिसर की ओर शांतिपूर्ण पैदल मार्च कर रहे हैं.
सरकार का दावा: 98 प्रतिशत मांगें मानी गईं
रविवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा मौजूद थे. सरकार की तरफ से दावा किया गया है कि छात्रों की लगभग 98 प्रतिशत मांगें स्वीकार कर ली गई हैं. इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
- 14वीं JPSC पीटी परीक्षा को रद्द करना.
- ACF परीक्षा को रद्द करना.
- TDPL एजेंसी द्वारा आयोजित कराई गई परीक्षाओं की जांच कराना.
- परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार हेतु विशेषज्ञों की एक समिति का गठन करना.
कहां फंसा पेच?
सरकार के इन दावों के बावजूद बात पूरी तरह नहीं बन सकी. छात्र प्रतिनिधि JSSC-CGL परीक्षा को पूरी तरह रद्द करने और इस पूरे मामले की CBI जांच कराने की अपनी मांग पर अड़े रहे. वहीं इस पर JMM मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का कहना है कि CGL परीक्षा का आयोजन हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हुआ था. इस वजह से राज्य सरकार के पास CGL परीक्षा को रद्द करने या सीधे CBI से जांच कराने का कानूनी अधिकार नहीं है. इसी मुख्य बिंदु पर सहमति न बनने के कारण वार्ता टूट गई और छात्रों ने सड़कों पर उतरने का रास्ता चुना.
इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ी हर अपडेट
- 01:23 PM • 10 Aug 2026
Ranchi Protest Live: विधानसभा से निकलकर छात्रों के बीच पहुंचे जयराम महतो
Jharkhand Student Protest Live Updates: डुमरी विधायक जयराम महतो विधानसभा से बाहर निकलकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले. उन्होंने कहा कि वह छात्रों के साथ हैं और उनकी आवाज विधानसभा के साथ-साथ सड़क पर भी उठाएंगे. इसके बाद छात्रों ने जयराम महतो को गोद में उठा लिया. छात्र विधानसभा परिसर में जमीन पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
- 01:15 PM • 10 Aug 2026
Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च के दौरान पुलिस ने पटकी लाठी
Jharkhand Student Protest Live Updates: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उन्हें लाठी पटककर खदेड़ दिया. प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए कार्रवाई की.
- 01:10 PM • 10 Aug 2026
Jharkhand Student Protest: छात्रों ने जयराम महतो को गोद में उठाया, विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे
Jharkhand Student Protest Live Updates: सारे बैरिकेड्स तोड़ने के बाद अब प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा परिसर में पहुंच गए हैं. इस दौरान छात्र परिसर में जमीन पर बैठ गए. छात्रों ने जयराम महतो को गोद में उठा लिया.
इनपुट: अरविंद कुमार
- 01:00 PM • 10 Aug 2026
Jharkhand Student Protest: वाटर कैनन चलने पर डांस करने लगे प्रदर्शनकारी
Jharkhand Student Protest Live Updates: रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्र प्रदर्शनकारी सातवीं और आखिरी बैरिकेडिंग तक पहुंच गए. इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल शुरू किया. वाटर कैनन की बौछार के बीच कई छात्र डांस करने लगे और पुलिस से कहते नजर आए कि ''और चलाओ, और चलाओ.”
- 12:47 PM • 10 Aug 2026
Jharkhand Student Protest Live: बैरिकेडिंग पर भड़के देवेंद्र महतो, बोले- क्या यह पाकिस्तान, बांग्लादेश या चीन की सीमा है?
Jharkhand Student Protest: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ मेहतो ने कहा कि जब सरकार ने नुकीली बैरिकेडिंग लगाई तो उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद वह खुद को रोक नहीं सके. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह पाकिस्तान, बांग्लादेश या चीन की सीमा है? उन्होंने कहा कि ये छात्र हैं.
- 12:38 PM • 10 Aug 2026
Jharkhand Student Protest: प्रदर्शनकारियों ने 7 में 6 बैरिकेडिंग टूटे, अब आखिरी बैरिकेड पर छात्रों का जोर
Jharkhand Student Protest Live Updates: रांची में विधानसभा घेराव के लिए मार्च कर रहे छात्र प्रदर्शनकारियों ने अब तक 7 बैरिकेडिंग में से 6 को तोड़ दिया है. अब विधानसभा की सुरक्षा में लगी सातवीं और आखिरी बैरिकेडिंग बाकी है. प्रदर्शनकारी इसे भी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. अगर आखिरी बैरिकेड टूटती है तो छात्र सीधे विधानसभा की ओर बढ़ सकते हैं.
- 12:36 PM • 10 Aug 2026
Ranchi Assembly March: 6 बैरिकेडिंग टूटी, अब आखिरी बैरिकेड पर छात्रों का जोर
Jharkhand Student Protest Live Updates: रांची में विधानसभा घेराव के लिए मार्च कर रहे छात्र प्रदर्शनकारियों ने अब तक 7 बैरिकेडिंग में से 6 को तोड़ दिया है. अब विधानसभा की सुरक्षा में लगी सातवीं और आखिरी बैरिकेडिंग बाकी है. प्रदर्शनकारी इसे भी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. अगर आखिरी बैरिकेड टूटती है तो छात्र सीधे विधानसभा की ओर बढ़ सकते हैं.
- 11:54 AM • 10 Aug 2026
Jharkhand Student Protest Live: देवेंद्र नाथ मेहतो भी विधानसभा घेराव मार्च में शामिल, छात्रों ने कंधे पर उठाया
Jharkhand Student Protest Live Updates: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ मेहतो भी प्रदर्शनकारी छात्रों के विधानसभा घेराव मार्च में शामिल हो गए हैं. उन्हें छात्रों ने अपने कंघे पर उठाया लिया है. देवेंद्र के हाथ में तिरंगा है. आपको बता दें कि देवेंद्र बीते 9 दिनों से मुख्य धरना स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर थे.
- 11:46 AM • 10 Aug 2026
Jharkhand Student Protest Live: निशिकांत दुबे बोले- JPSC मामले में CBI जांच हो, छात्रों के साथ अन्याय हुआ
Jharkhand Student Protest Live Updates: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन में उनकी पार्टी की सहभागिता है और वे छात्रों की मानसिक व शारीरिक तौर पर मदद कर रहे हैं. उन्होंने JPSC मामले में CBI जांच की मांग की. दुबे ने आरोप लगाया कि JPSC के सदस्य JMM और कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड के बच्चों के साथ कांग्रेस, JMM और RJD ने अन्याय किया है.
- 11:15 AM • 10 Aug 2026
Jharkhand Student Protest Live: एंबुलेंस से विधानसभा के लिए रवाना हुए देवेंद्र नाथ मेहतो
Jharkhand Assembly Gherao: देवेंद्र नाथ मेहतो एंबुलेंस से विधानसभा के लिए रवाना हुए. वे अन्य छात्रों के साथ विधानसभा मार्च में शामिल होंगे.
- 11:07 AM • 10 Aug 2026
Jharkhand Student Protest Live Updates: बाबूलाल मरांडी समेत कई BJP नेता हिरासत में लिए गए
Jharkhand Student Protest Live: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास का घेराव किया. इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया है. इनमें प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी शामिल हैं.
- 10:57 AM • 10 Aug 2026
Ranchi Student Protest March Live Updates: विधानसभा की ओर बढ़े छात्र, पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोका
Ranchi Students Assembly March: इस समय प्रदर्शनकारी छात्र रांची में विधानसभा की ओर मार्च कर रहे हैं. पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग पर रोकने की कोशिश की. इस दौरान कुछ छात्र बैरिकेडिंग पर भी चढ़ गए.
ADVERTISEMENT


