सौरभ भारद्वाज ने कहा कि घटना के वक्त फायर ब्रिगेड की सीढ़ियां नहीं खुलीं और यह बात यहां मौजूद सभी लोगों ने देखी है. इसके बावजूद स्थानीय भाजपा विधायक कुलदीप सोलंकी इस बात पर झगड़ा कर रहे हैं और हम पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं. पूरा पालम इलाका यही कह रहा है कि जो फायर ब्रिगेड मौके पर आई थी, उसकी सीढ़ियां खुल ही नहीं पाई थीं. अगर वे सीढ़ियां समय पर खुल जातीं, तो उन लोगों की जान आसानी से बच सकती थी. जब सारे लोग यही सच बोल रहे हैं, तब भी भाजपा विधायक यहां गुंडागर्दी करने पर उतारू हैं और महिलाओं तक के साथ बदसलूकी की जा रही है. हम लोग इस गुंडागर्दी से डरकर भागने वाले नहीं हैं और यहीं डटे हुए हैं. जिसे जो करना है कर ले, हम यहां से पीछे नहीं हटेंगे और यहीं बैठे रहेंगे..
ADVERTISEMENT
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा वाले किस बात का शोक मना रहे हैं? जब वे अपने विभाग की कमियां नहीं बता सकते और अपने विभाग पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते, तो फिर वे किस चीज की कमियां बताएंगे? इसका सीधा मतलब है कि वे सब कुछ छिपा रहे हैं. फायर ब्रिगेड की सीढ़ी मौजूद होने के बावजूद वह पूरी तरह काम नहीं कर पाई और 9 लोग जिंदा जल गए.
भाजपा विधायक के गुंडों ने मुझे कुर्सी फेंक कर मारा- सौरभ भारद्वाज
सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि ये शोक सभा है. ये कुर्सी भाजपा के विधायक कुलदीप सोलंकी के गुंडों ने मुझे फेंक के मारी, मुझे नहीं लगी, हमारे पूर्व विधायक विनय मिश्रा के सिर में लगी, वे घायल हुए. सोचिए एक परिवार के 9 लोग इस भाजपा सरकार की लापरवाही से मर गए और शोक सभा में अरविंद केजरीवाल आ रहे थे. ये भाजपा की मानसिकता है. दिल्ली पुलिस के कमिश्नर और एलजी कृपया संज्ञान लें.
भाजपा सरकार ने एक साल में ही सारा सिस्टम ठप कर दिया- मनीष सिसोदिया
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और ‘‘आप’’ पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि बीजेपी के नेताओं की मानवता मर चुकी है. इनकी सरकार ने सारा सिस्टम ठप कर दिया है. दिल्ली की फायर ब्रिगेड शानदार काम करती थी लेकिन एक साल में ही इन्होंने इतनी बुरी हालत कर दी. इतने दुखद हादसे पर संवेदना रखना तो दूर, बदतमीज़ी और गुंडागर्दी पर उतरे हुए हैं.
दुख की घड़ी में भी भाजपा वालों की ऐसी गुंडागर्दी, दिल्ली सब देख रही है- आतिशी
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि पालम में गुरुवार को जब मैं अरविंद केजरीवाल के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची, तो जो देखा वो मानवता के लिए बेहद शर्मनाक रहा. एक तरफ तो सरकारी लापरवाही ने 9 लोगों की जान ले ली; इनकी फायर ब्रिगेड की लिफ्ट नहीं चली, घंटों तक मदद की गुहार लगाते रहे. दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं का अमानवीय चेहरा - शोक में डूबे परिवार से किसी को मिलने नहीं दे रहे, वहां जाकर बदसलूकी कर रहे हैं, कुर्सियां फेंक रहे हैं. दुख की घड़ी में भी ऐसी गुंडागर्दी? इन लोगों की इंसानियत आखिर कहां खो गई है? दिल्ली के लोग इनकी गुंडागर्दी और राक्षसी चेहरे को देख रही है.
आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि अभी अरविंद केजरीवाल पालम आकर पीड़ित परिवार से मिल कर गए हैं, उनके आने से पहले पीड़ित परिवार के सामने भाजपा के गुंडों ने उत्पात मचाया जिसमें मुझे तथा कई साथियों को चोट लगी. मैं और मेरे साथी घायल होने के बाद एमएलसी कराने दीन दयाल हॉस्पिटल जा रहा हूं. ये सब देखना भयानक है. जिस परिवार को संवेदना देना था, वहां आकर भाजपा के गुंडे उत्पात मचा रहे थे कि फायर बिग्रेड और सरकार की नाकामी पर सवाल मत उठाओ.
इससे पहले विनय मिश्रा ने कहा कि मै सुबह से पालम में पीड़ित परिवार के साथ बैठा हूं. जिनके परिवार के 9 सदस्य की बुधवार को आग में जल कर मौत हो गई है.. मेरे ऊपर अभी भाजपा के लोगो ने हमला किया है, क्योंकि थोड़ी देर में यहां अरविंद केजरीवाल आकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वाले थे. स्थानीय विधायक के करीब 40ः50 बाउंसर गुंडों ने कुर्सी फेक कर महौल खराब करना शुरू कर दिया है. इनका कहना है कि जब सीएम रेखा गुप्ता नहीं आई हैं तो अरविंद केजरीवाल पहले कैसे आ सकता हैं? बताइए, ये कितनी बड़ी बेशर्मी है कि ये भाजपाई अब उत्पात मचा रहे हैं. सरकार की निकम्मेपन के कारण जिस परिवार ने 9 लोगों को खोया है, उन्हें कम से कम शांति से सांत्वना तो देने दो। इतना भी पाप मत करो की धरती ही फट जाए.
अपनी विफलता छिपाने के लिए भाजपा गुंडागर्दी पर उतरी
आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली में अपनी विफलाओं को छिपाने के लिए भाजपा अब गुंडागर्दी पर उतर गई है. पालम हादसे में अपनी जान गंवाने वाले नागरिकों की शोकसभा में भाजपा विधायक कुलदीप सोलंकी ने गुंडागर्दी करते हुए अपने गुंडों के साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं पर किया हमला. इस हमले में पार्टी के पूर्व विधायक विनय मिश्रा समेत कई अन्य ‘‘आप’’ कार्यकर्ता घायल हो गए. भाजपा जान बचाना नहीं जानती, इसे बस जान लेना आता है.
आप नेताओं के मिलने के दौरान भाजपाई करते रहे नारेबाजी, कुर्सियां फेंकी
पालम अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जब आम आदमी पार्टी के नेता पहुंचे तो भाजपा के कार्यकर्ता हंगामा करने लगे. भाजपा कार्यकर्ता नहीं चाहते थे कि किसी भी तरह अरविंद केजरीवाल समेत बाकी नेता पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दें. इसलिए भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे और धक्का-मुक्की करने लगे. इस धक्का मुक्की के बीच ही ‘‘आप’’ के नेता पीड़ित परिवार से मिले. लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं की नारेबाजी नहीं रूकी. सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि भाजपा का कार्यकर्ता कुर्सी उठाकर उनके उपर फेंक रहा है.
आप का सोशल मीडिया पर सवाल जिम्मेदार मंत्री आशीष सूद के घर कब चलेगा बुल्डोजर
भाजपा बार-बार बुल्डोजर न्याय की बात करती है, लेकिन पालम में भाजपा सरकार की आपराधिक लापरवाही और सिस्टम की विफलता से हुई एक परिवार के 9 लोगों की मौत पर मौन है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह हादसा नहीं है, बल्कि हत्या है। इन 9 लोगों की हत्या के लिए सीधे तौर पर मंत्री आशीष सूद जिम्मेदार हैं। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर सवाल किया है कि मंत्री आशीष सूद के घर पर कब बुल्डोजर चलेगा?
ADVERTISEMENT


