नासिक TCS धर्मांतरण विवाद: HR निदा खान के WhatsApp चैट से खुलेंगे बड़े राज, ऐसे होता था कर्मचारियों का ब्रेनवॉश

TCS Nashik case: नासिक के TCS कैंपस में कथित धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. HR निदा खान और 6 टीम लीडर्स पर कर्मचारियों का ब्रेनवॉश करने, यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप है. पुलिस को विदेशी फंडिंग और मलेशियाई कनेक्शन का शक है. मामले में अब तक 9 FIR दर्ज हो चुकी हैं.

tcs
tcs

न्यूज तक डेस्क

follow google news

TCS Nashik case: महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कैंपस में कथित धर्मांतरण गिरोह के खुलासे से हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले में अब सियासी पारा भी गरमा गया है. आरोप है कि कंपनी की एचआर (HR) एग्जीक्यूटिव निदा खान और 6 टीम लीडर्स मिलकर जूनियर महिला कर्मचारियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे.

Read more!

पुलिस को शक है कि इस पूरे खेल के पीछे एक सोची-समझी साजिश है, जिसका जाल विदेशों तक फैला हो सकता है.

WhatsApp चैट से होगा बड़ा खुलासा

जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के हाथ कुछ महत्वपूर्ण व्हाट्सएप चैट लगी हैं. इन चैट्स से पता चला है कि कंपनी के अंदर ही एक गिरोह अपना खास एजेंडा चला रहा था. मुख्य आरोपी निदा खान फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. पुलिस अब डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने की कोशिश कर रही है ताकि इस साजिश की तह तक पहुंचा जा सके.

यौन उत्पीड़न और गोमांस खाने का दबाव

अब तक इस मामले में 12 पीड़ितों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 9 FIR दर्ज की गई हैं. दर्ज शिकायतों में बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पीड़ितों का कहना है कि उन्हें नमाज पढ़ने और गोमांस (Non-Veg) खाने के लिए मजबूर किया गया. इसके अलावा, शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न, बलात्कार और हिंदू देवी-देवताओं पर अश्लील टिप्पणी करने जैसे संगीन आरोप भी सामने आए हैं.

विदेशी कनेक्शन की जांच

जांच में 'इमरान' नाम के एक व्यक्ति का जिक्र आया है, जिसके संबंध मलेशिया से बताए जा रहे हैं. शक है कि इमरान भड़काऊ भाषणों के जरिए कर्मचारियों का ब्रेनवॉश कर रहा था. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह को विदेशों से फंडिंग मिल रही थी और क्या भर्तियों में किसी खास पैटर्न का पालन किया जा रहा था.

TCS ने दी सफाई

इस मामले के तूल पकड़ने पर कंपनी ने अपना पक्ष रखा है. TCS ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लिया है और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. कंपनी पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रही है. फिलहाल 6 मुस्लिम कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

    follow google news