Medaram Jatara Muslim Vendor Viral Video: तेलंगाना के मुलुगु जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मेदारम जतरा के दौरान (आदिवासी त्योहार) यूट्यूबर्स के एक ग्रुप पर एक मुस्लिम वेंडर को फ़ूड जिहाद के नाम पर परेशान करने का आरोप लगा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी वेंडर से उसकी पहचान पूछ रहे हैं. साथ ही वेंडर को सामान की एक्सपायरी डेट दिखाने को कह रहे हैं. इतना ही नहीं ओरीपी वेंडर से अपने बनाए बन खुद खाकर दिखाने के लिए दबाव भी बना रहे हैं. घटना का वीडियो वायरल होते ही अब इस पर सियासी प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. मामले में आंध्र प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नारा लोकेश ने घटना पर दुख जताते हुए वेंडर से माफी मांगी है. वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. चलिए खबर में जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला और क्या है मेदारम जतरा जिस दौरान ये घटना हुई.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले का है. यहां इन दिनाें मेदारम जतरा (आदिवासी त्योहार) का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान कुरनूल के रहने वाले एक शेख शेखा वली नामक मुस्लिम वेंडर ने यहां पर अपना स्टॉल लगया हुआ है, जिसमें वे खोवा बन यानी एक मीठा स्नैक बेच रहे थे. आरोप है कि इस दौरान यूट्यूबर्स के एक ग्रुप ने उनके साथ बतमीजी की. दावा है कि ये यूट्यूबर्स एक न्यूज से जुड़े है. घटना के वक्त इन लोगों ने कथित तौर पर वेंडर को घेर लिया और उन पर फूड जिहाद का बेबुनियाद आरोप लगाते हुए कैमरे ऑन कर पूछताछ शुरू कर दी. अब इसका वीडियो सामने आया है.
फूड जिहाद के नाम पर वेंडर को डराया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि यूट्यूबर वेंडर से उसकी पहचान पूछ रहे हैं और सामान की एक्सपायरी डेट दिखाने का दबाव बना रहे हैं. इतना ही नहीं 10 रुपये के बन बेचने पर टीम की एक महिला सदस्य कह रही है कि अगर ये 10 रुपये में मिल रहा है तो जरूर इसमें कुछ गड़बड़ है. घटना के दौरान यूट्यूबर्स ने वेंडर पर खुद अपना बनाया हुआ बन खाने का दबाव डाला, जिससे कि खाने का क्वालिटी चेक कर से कि ये खाने के लिए सुरक्षित है या नहीं. इस दौरान वेंडर डराकर हर सवाल का जवाब देते हुए नजर आ रहा है. वीडियो के वायरल होते ही अब इस घटना पर राजनीतिक बयान बाजियां तेज हो गई है.
कैबिनेट मंत्री लोकेश नारा ने मांगी माफी
मामले में आंध्र प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और टीडीपी नेता लोकेश नारा ने वेंडर के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि "भाई वली, मुझे बहुत दुख है कि आपको इस स्थिति से गुजरना पड़ा. हमारे तेलुगु समाज में इस तरह के सांप्रदायिक व्यवहार की कोई जगह नहीं है, जो हमेशा भाईचारे के लिए जाना जाता है. मैं जल्द ही आपसे मिलूंगा और आपके मशहूर खोवा बन का स्वाद लूंगा."
असदुद्दीन ओवैसी का तीखा प्रहार
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले पर तेलंगाना सरकार और पुलिस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि एक गरीब आदमी खोवा बेचकर अपना पेट पाल रहा है और उस पर फूड जिहाद का आरोप लगाया जा रहा है. ओवैसी ने सवाल किया कि क्या ये यूट्यूबर अब खुद पुलिस बन गए हैं? उन्होंने मांग की कि इन लोगों के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज कर इन्हें जेल भेजा जाए. ओवैसी ने इसे न केवल मुसलमानों बल्कि भारत की एकता के खिलाफ दुश्मनी करार दिया. उन्होंने कहा कि अगर खाना खराब था तो पुलिस या नगर निगम को बुलाना चाहिए था न कि खुद जज बनकर किसी गरीब को बदनाम करना चाहिए.
क्या है मेदाराम जतरा?
सम्मक्का सरलम्मा जतरा या मेदाराम जतरा भारत के तेलंगाना राज्य में मनाया जाने वाला एक आदिवासी त्योहार है. इसमें देवी-देवताओं को सम्मान किया जाता है. यह जतरा मुलुगु जिले के तडवई मंडल के मेदाराम से शुरू होता है. यह त्योहार एक मां और बेटी, सम्मक्का और सरलम्मा की उस समय के शासकों के साथ एक गलत कानून के खिलाफ लड़ाई की याद में मनाया जाता है. माना जाता है कि कुंभ मेले के बाद, मेदाराम जतरा में देश में सबसे ज़्यादा भक्त आते हैं. यह मेदाराम में उस समय मनाया जाता है जब आदिवासियों के देवी-देवता उनसे मिलने आते हैं.
यह भी पढ़ें:
ADVERTISEMENT

