क्या तमिलनाडु में 'थलपति' विजय रचेंगे इतिहास? एग्जिट पोल के दावों ने उड़ाई दिग्गजों की नींद

तमिलनाडु चुनाव 2026 में अभिनेता विजय की पार्टी TVK एक बड़ी ताकत बनकर उभरी है. 'एक्सिस माय इंडिया' के एग्जिट पोल में उन्हें 120 सीटें मिलने का अनुमान है. जोहो के श्रीधर वेंबू ने भी जनता के बीच उनकी बढ़ती लहर की पुष्टि की है.

Thalapathi Vijay
Thalapathi Vijay

राजू झा

follow google news

दो दशकों से तमिलनाडु की सियासत दो ध्रुवों के बीच घूमती रही है, लेकिन 2026 की इस जंग में एक 'तीसरे फैक्टर' ने एंट्री ली और पूरी बिसात ही पलट दी. हम बात कर रहे हैं थलापति विजय की, जिनके जीतने की भविष्यवाणी ने राज्य की पुरानी पार्टियों की नींद उड़ा दी है.

Read more!

हाल में Zoho के फाउंडर श्रीधर वेंबू ने एक ऐसा वाक्या बताया जिससे पता चलता है कि विजय की हवा लोगों के मन में कैसे बन रही है. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए श्रीधर वेंबू ने लिखा, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान, एक सुरक्षाकर्मी ने (जो अपने नाम से ओडिशा का लग रहा था) मेरी वेशभूषा देखकर अंदाज़ा लगाया कि मैं तमिलनाडु से हूँ. उसने बड़े उत्साह से मुझसे पूछा- Sir, Vijay Thalapathi win? 'सर, क्या थलपति विजय जीत रहे हैं?' 

इसके अलावा श्रीधर वेंबू ने एक और वाक्या बताया. कहा कि परसों मेरे गाँव के एक राजनीतिक रूप से समझदार किसान ने, जो फिल्मों का कोई बड़ा शौकीन नहीं है, उसने मुझसे कहा- Vijay is going to cause a surprise in our booth" 'विजय हमारे बूथ पर सबको चौंकाने वाले हैं.'

वेंबू ने बताया कि वह विजय को सरप्राइज बताने वाला वो व्यक्ति पहले अन्नामलाई के लिए वॉलंटियर के तौर पर काम करता था. वेंबू ने आगे पोस्ट में लिखा, जैसा कि हाल ही में 'तुगलक' के एक विश्लेषण में कहा गया है, तमिलनाडु में विजय के इस प्रभाव को केवल 'फिल्मी चकाचौंध' या 'ग्लैमर' कहकर खारिज नहीं किया जाना चाहिए-समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग उनमें बदलाव की उम्मीद देख रहे हैं. 

एग्जिट पोल पर भरोसा न करने का कारण यह है कि जब मुकाबला त्रिकोणीय हो और कोई नई पार्टी हर तरफ से वोट खींच रही हो, तो यह अंदाजा लगाना नामुमकिन होता है कि जीत किसकी होगी. मेरा अब भी यही मानना है कि बेहतर जमीनी संगठन और संसाधनों के कारण डीएमके (DMK) या एआईएडीएमके (AIADMK) में से ही कोई जीतेगा, लेकिन इतने कम समय में विजय का यह political rise वाकई असाधारण है.

आपको बता दें श्रीधर वेंबू वैसे तो भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर उत्पाद कंपनियों में से एक, ज़ोहो कॉर्पोरेशन (Zoho Corporation) के संस्थापक हैं. लेकिन वो अक्सर राजनीतिक टिप्पणियां करके पॉलिटिशियनस से लोहा लेते रहते हैं. एग्जिट पोल्स के कारण चर्चा विजय की हुई तो श्रीधर वेंबू अपना अनुभव भी बताने लगे. 

Axis My India के एग्जिट पोल ने सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK को 98-120 सीटें देकर वो कर दिखाया है, जिसे कल तक असंभव माना जा रहा था. जब ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने विजय को नकार दिया तब अकेले प्रदीप गुप्ता के Axis My India के एग्जिट पोल ने थलापति विजय की पार्टी TVK को 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान जताकर सबको चौंका दिया है. तमिलनाडु एक ऐसा राज्य जहां DMK और AIADMK के बीच बारी-बारी से सत्ता ट्रांसफर होती रही वहां एक नए प्लेयर का इस तरह उभरना किसी राजनीतिक चमत्कार से कम नहीं. 

विजय की तुलना तमिलनाडु के महान नेता एम.जी. रामचंद्रन (MGR) से हो रही है. कहानी दोहराई जा रही है कि जैसे MGR ने अपनी फैन बेस को वोट बैंक में बदला था, विजय ने भी वही कर दिखाया. MGR की तरह ही विजय ने पहले न क्लब 'विजय मक्कल इयक्कम (VMI)  बेस को पॉलिटिकल फोर्स में ट्रांसफॉर्म किया. उसी ट्रॉसफॉर्मेशन का पहला रुझान एक्सिस के एग्जिट पोल में दिखा. विजय साबित कर रहे कि 'थलापति' केवल फिल्मी टाइटल नहीं, बल्कि जनता का दिया हुआ वो आदेश है जिसका पालन करते हुए  जननायक बनकर जनता की सेवा करनी है. 

बड़ी प्लानिंग के पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 2021 के स्थानीय निकाय चुनावों में विजय ने अपने फैंस को निर्दलीय उम्मीदवार बनाकर उतारा. ऐसे 115 उम्मीदवार जीत गए. ये जमीनी ताकत का पहला बड़ा संकेत बना जिससे विजय को आगे बढ़ने रास्ता दिखा. उन्होंने फैन बेस विजय मक्कल इयक्कम (VMI) को पॉलिटिकल मशीनरी में बदला, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले टीवीके नाम की पार्टी बना ली लेकिन जल्दबाजी करने की बजाय विधानसभा चुनाव का इंतजार किया. इस एलान के साथ कि  राजनीति में दखल देने नहीं आए, बल्कि पूरी तरह राजनीति करने आए हैं. इसके लिए उन्होंने सफल फिल्मी करियर पर परमानेंट ब्रेक लगा दिया. 

विजय उस सपोर्ट के भरोसे राजनीति में उतरे जो उनकी एक झलक के लिए जान दांव पर लगाने के लिए तैयार रहता है. विजय का राजनीति में आना बीजेपी, डीएमके किसी को पसंद नहीं आया. इनकम टैक्स नोटिस से लेकर करूर हादसे की जिम्मेदारी थोपने, रैली करने के लिए कड़े नियम से लेकर आखिरी फिल्म पर बैन जैसे बैक टू बैक कांड ने विजय के लिए पॉजिटिव वाइप का काम किया. अगर 120 सीटें मिल रही है तो लोगों की सहानुभूति भी मिली होगी कि कोई है जो विजय को रोकने की साजिशें रच रहा है. 
 

    follow google news